दोस्तों आज हम बात करने जा रहे है मशहूर पंजाबी सिंगर ‘गुरु रंधावा’ के बारें में। दरअसल अभी कुछ समय पहले गुरु रंधावा और अमेरिकन रैपर ‘पिटबुल’ का गाना ‘स्लोली स्लोली’ रिलीज हुआ है। गुरु रंघावा और पिटबुक के स्लोली स्लोली सॉन्ग का उन दोनों के फैन्स काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। गुरु रंधावा का कहना है की ये गाना उनके लिए बहुत ख़ास है, क्योंकि स्लोली स्लोली सॉन्ग में रंधावा पहली बार इंटरनेशनल आर्टिस्ट अमेरिकी रैपर पिटबुक के साथ गा रहे हैं। गुरु और पिटबुल का सॉन्ग टी-सीरिज म्यूजिक कंपनी ने लांच किया है।
करीना और अमृता के साथ पार्टी करती नज़र आयीं ‘मलाइका अरोड़ा’
स्लोली स्लोली सॉन्ग गुरु रंधावा और पिटबुल पर ही फिल्माया गया है। गुरु और पिटबुल का ये सांग ‘मियामी’ में शूट किया गया है। गुरु के नए गाने को गिफ्टी ने डायरेक्ट किया है। इतना ही नहीं इस गाने का म्यूजिक डीजे शैडो दुबई, MKSHFT ब्लैकआउट, रेडमनी एंड वी ने प्रोड्यूस किया है। इस गाने को टी-सीरिज ट्रेक पर जारी किया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार टी-सीरीज किसी भी वक्त दुनिया का नंबर वन यूट्यूब चैनल बन सकता है। व्यूज के मामले में टी-सीरीज पहले ही दुनिया का नंबर वन यूट्यूब चैनल है। पिटबुल की पॉपुलारिटी किसी से छुपी नहीं है और गुरु रंधावा का बहुत ही फेमस गाना ‘तू लगदी लाहौर दिया’ अब तक यूट्यूब पर 700 मिलियन से ज़्यादा व्यूज ले चुका है।
सोशल मीडिया पर आग लगा रही ‘अनन्या पांडे’ की ये हॉट फोटोज
इस गाने को लेकर जब ग्रैमी अवार्ड विनर रैपर पिटबुल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वो इस गाने को लेकर सुपर एक्साइटेड हैं। वहीं गुरु रंधावा ने पिटबुल के साथ अपने इस गाने को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि वो इसे लेकर बहुत ही ज़्यादा खुश हैं। उन्होंने आगे यह भी कहा कि मुझे पिटबुल के साथ गाने का मौक मिला है यह सोचकर ही मैं काफी एक्साइटड हूं।



