यूँ तो बिग बॉस जैसे चर्चित शो में आने के लिए बड़े से बड़े कलाकार भी काफी उत्सुक रहते है। वही एक एक्टर ऐसे भी है, जो इस शो में कभी वापिस ही नहीं आना चाहते। जी हां इस एक्टर का मानना है कि यह शो उनके जैसे सीधे साधे लोगो के लिए नहीं है और उनकी बात काफी हद तक सही भी है। बता दे कि इस एक्टर ने खुद बिग बॉस को लेकर यह ब्यान दिया है कि मैं कभी नहीं आऊंगा शो में, जहाँ उनके जैसे सीधे साधे लोगो की कदर न हो। गौरतलब है कि हम यहाँ बिग बॉस के घर से बाहर हो चुके भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की बात कर रहे है। वही इस शो के बारे में खेसारी का कहना है कि जो व्यक्ति किसी दूसरे की जिंदगी के साथ खेलता है, वह अच्छा हो ही नहीं सकता।
कभी नहीं आऊंगा शो में वापिस, इस एक्टर ने बिग बॉस के बारे में कही ये बात..
हालांकि जब इंटरव्यू के दौरान खेसारी लाल यादव जी से यह पूछा गया था कि अगर उन्हें कभी दोबारा इस शो में वापिस जाने का मौका मिले, तो क्या वह वापिस जायेंगे। तो ऐसे में खेसारी जी ने जवाब दिया कि वह अपनी जिंदगी में कभी इस शो में नहीं जायेंगे। बता दे कि खेसारी जी बिग बॉस के घर में ज्यादा समय तक नहीं रहे। शायद इसी वजह से वह इस शो को ठीक तरह से समझ नहीं पाएं। इसके इलावा वह घर में होने वाले लड़ाई झगड़े से भी दूर रहना ही पसंद करते थे। यहाँ तक कि वह घर वालों से बहुत कम बातचीत करते थे।
इसी वजह से उन्हें घर से बाहर कर दिया गया। हालांकि इसमें कोई शक नहीं कि खेसारी जी को पसंद करने वाले लोगो की संख्या काफी ज्यादा थी, लेकिन वह शो को उतना मसाला नहीं दे पा रहे थे, जितना बाकी कंटेस्टेंट्स दे रहे है। इसलिए उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर जाना पड़ा। फ़िलहाल तो खेसारी जी गुस्से में यह ब्यान दे चुके है कि मैं वापिस कभी नहीं आऊंगा शो में, क्यूकि यह शो भोले भाले लोगो के लिए नहीं है। मगर बाद में अगर उन्हें इस शो में वापिस आने का मौका मिले, तो क्या उनका फैसला बदलता है या नहीं ये देखना काफी दिलचस्प होगा।


