वैसे तो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी न केवल एक बेहतरीन खिलाडी है, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी है। हालांकि ये बात अलग है कि आज कल वह क्रिकेट की दुनिया से थोड़ा दूर जरूर हो गए है। मगर इसका मतलब ये नहीं कि अब वह कभी क्रिकेट नहीं खेलेंगे। वही अगर हम धोनी की सोशल मीडिया लाइफ की बात करे तो महेंद्र सिंह धोनी इंस्टाग्राम पर केवल इन तीन लोगों को ही फॉलो करते है। जी हां केवल तीन लोग ही उनकी लिस्ट में शामिल है। आपको जान कर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में एक भी क्रिकेटर का नाम शामिल नहीं है। यकीनन आप भी जानना चाहते होंगे कि आखिर ये तीन खुशनसीब लोग कौन है। तो चलिए आपको भी इनके बारे में बता ही देते है।
महेंद्र सिंह धोनी इंस्टाग्राम पर केवल तीन लोगों को करते है फॉलो..
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम तो उनकी पत्नी यानि साक्षी धोनी का शामिल है। अब जाहिर सी बात है कि साक्षी का नाम अपने माही की लिस्ट में न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। वैसे आपको बता दे कि साक्षी धोनी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। इसके इलावा धोनी अपनी बेटी यानि जीवा धोनी को भी फॉलो करते है। हालांकि अभी वह काफी छोटी है, लेकिन इतनी कम उम्र में भी उनके फैन काफी ज्यादा है। बता दे कि इंस्टाग्राम पर जीवा धोनी भी मौजूद है। अब इसमें तो कोई शक नहीं कि जीवा धोनी सच में बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड है।
Virat and Shikhar react to Ajinkya Rahane’s dream of Historic Pink Ball Test
अब आखिर में हम बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बात करते है। जिनका नाम माही की लिस्ट में शामिल है। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन को तो पूरी दुनिया ही पसंद करती है। ऐसे में माही भी उनके काफी बड़े फैन है। यही वजह है कि वह इंस्टाग्राम पर अमित जी को फॉलो जरूर करते है। तो ये है वो तीन लोग जिन्हे महेंद्र सिंह धोनी इंस्टाग्राम पर फॉलो करते है। दोस्तों क्या आप धोनी को सोशल मीडिया पर फॉलो करते है, इसका जवाब हमें जरूर दीजियेगा।



