विराट कोहली ने जीता दिल, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री और जनता कर रही है उनके इस काम की तारीफ

विराट कोहली ने जीता दिल

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज कल चारों तरफ छाएं है। जी हां तभी तो केवल जनता ही नहीं बल्कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री भी उनकी काफी तारीफ कर रही है। यानि उनसे काफी इम्प्रेस है। यूँ तो विराट कोहली का नेचर काफी गुस्से वाला है। मगर जब बात खिलाडियों की जान की आती है, तब वह अपने गुस्से को भुला देते है। बहरहाल अपनी इसी अदा के चलते सब का विराट कोहली ने जीता दिल है और जनता की नजरों में खुद को साबित कर दिया हीरो है। वैसे आप सोच रहे होंगे कि आखिर विराट कोहली ने ऐसा क्या किया है, जो उनकी इतनी तारीफ की जा रही है।

विराट कोहली ने जीता दिल

विराट कोहली ने जीता दिल..

दरअसल बात ये है कि टेस्ट मैच के पहले दिन बांग्लादेश के बल्लेबाज नईम हसन के हेलमेट पर मोहम्मद शमी का एक बाउंसर आ कर लग गया था। तो ऐसी स्थिति में बांग्लादेश के फिसियों वहां मैदान पर मौजूद नहीं थे। वो इसलिए क्यूकि इससे पहले भी शमी की एक बाउंसर लिटन दास के सर पर लगी थी। जिसके कारण लिटन दास को काफी चोट लग गई थी। बता दे कि बांग्लादेश के फिसियों लिटन दास के साथ अस्पताल गए हुए थे। तो ऐसे में हमारी भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने भारतीय फिसियों को मैदान पर आने का इशारा किया।

हालांकि भारतीय टीम सामने वाली टीम के खिलाफ खेल जरूर रही थी, लेकिन फिर भी मौका देखते हुए उन्होंने अपनी पूरी इंसानियत दिखाई और नईम हसन का इलाज भी करवाया। इसके बाद भारतीय फिसियों खेल के मैदान पर आएं और उन्होंने नईम हसन की चोट का इलाज किया। शायद इसे ही असली खेल और असली खिलाडी कहते है। जी हां हम भारतीय है और इसलिए हम कभी भी निहत्थे लोगों पर वार नहीं करते। ये बात विराट कोहली ने साबित भी कर दी है। इसलिए सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ भी हो रही है। यानि सामने वाले की मदद करके विराट कोहली ने जीता दिल है।

Summary
विराट कोहली ने जीता दिल, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री और जनता कर रही है उनके इस काम की तारीफ  Youth Express
Article Name
विराट कोहली ने जीता दिल, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री और जनता कर रही है उनके इस काम की तारीफ Youth Express
Description
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज कल चारों तरफ छाएं है। जी हां तभी तो केवल जनता ही नहीं बल्कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री भी उनकी काफी तारीफ कर रही है। यानि उनसे काफी इम्प्रेस है। यूँ तो विराट कोहली का नेचर काफी गुस्से वाला है। मगर जब बात खिलाडियों की जान की आती है, तब वह अपने गुस्से को भुला देते है। बहरहाल अपनी इसी अदा के चलते सब का विराट कोहली ने जीता दिल है और जनता की नजरों में खुद को साबित कर दिया हीरो है। वैसे आप सोच रहे होंगे कि आखिर विराट कोहली ने ऐसा क्या किया है, जो उनकी इतनी तारीफ की जा रही है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER