टीवी की पॉपुलर प्राड्यूसर एकता कपूर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की एक जानी मानी हस्ती है। आज के समय में एकता कपूर के कई सीरियल टीवी पर आते है। जिसमें एकता कपूर का शो नागिन तो सुपरहिट रहा है इसके अलावा ये है मोहब्बतें और कुमकुम भाग्य भी लोगों का मनपसंद शो रहा है। बीते दिन एकता कपूर ने अपने बेटे रवि का पहला बर्थडे मनाया।
पहली बार अपने बेटे को मीडिया के सामने लेकर आई एकता

पार्टी में एकता कपूर ने एक बहुत ही शानदार केक मंगाया था। जिसे पार्टी के समापन पर कट किया गया था। कुल मिलाकर कहा जाए तो एकता कपूर के बेटे की बर्थ डे पार्टी बहुत ही शानदार रही। जिसे सब ने मिलकर बहुत इंजॉय किया।
शरीक हुए टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के कई सितारे

रवि का जन्मदिन एक खास तरीके से सेलिब्रेट किया गया। इनके जन्मदिन पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार किड्स मौजूद हुए। एकता के भाई और रवि कपूर के मामा तुषार कपूर भी बेटे लक्ष्य कपूर के साथ पार्टी में पहुंचे। इसके अलावा ईशा देओल अपनी बेटी राध्या के साथ पहुंचीं। ईशा लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं लेकिन वे स्टार किड्स की पार्टी में जरूर शामिल होती हैं।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

