बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को लाखों नहीं बल्कि करोड़ों लोग पसंद करते है। यहाँ तक कि शादी के बाद भी उनकी प्रसिद्धि कम नहीं हुई है बल्कि और भी ज्यादा बढ़ती जा रही है। वही दूसरी तरफ करीना कपूर भी वक्त के साथ साथ ज्यादा खूबसूरत होती जा रही है। अब करीना कपूर के तो करोड़ों फैंस है, लेकिन क्या आप जानते है कि करीना कपूर की नजर में बॉलीवुड के कौन से दो एक्टर सबसे ज्यादा हैंडसम है।
करीना कपूर की नजर में सबसे ज्यादा हैंडसम है ये दो सुपरस्टार..
जी हां करीना कपूर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें बॉलीवुड के कौन से दो सुपरस्टार सबसे ज्यादा पसंद है। आपको जान कर ताज्जुब होगा कि इस लिस्ट में सैफ अली खान का नाम शामिल नहीं है। तो चलिए अब आपको बताते है कि इस लिस्ट में किस किस का नाम शामिल है।
शाहरुख़ खान.. बता दे कि करीना कपूर की पहली पसंद शाहरुख़ खान है। जिनके साथ वह कई फिल्मों में काम भी कर चुकी है और शाहरुख़ खान की काफी अच्छी दोस्त भी है। इसके साथ ही करीना ने यह भी कहा कि वह बचपन से ही शाहरुख़ खान की काफी बड़ी फैन रही है। दरअसल करीना कपूर को शाहरुख़ खान का स्वभाव काफी अच्छा लगता है। इसलिए वह उन्हें पसंद करती है।
राज कपूर.. बता दे कि करीना कपूर ने राज कपूर जी का भी नाम लिया था। जो उनके दादा जी है। इस बारे में करीना ने कहा कि उन्हें अपने दादा जी से काफी कुछ सीखने को मिला। इसलिए वह उन्हें हमेशा अपना आदर्श मानती है। बहरहाल करीना कपूर ने बॉलीवुड के इन दो सुपरस्टार्स को सबसे हैंडसम बताया है। जी हां करीना कपूर की नजर में उनके पति से ज्यादा हैंडसम ये दो हीरो है। हालांकि इनमें से एक उनके दादा जी है और दूसरे उनके को स्टार है। मगर फिर भी अगर इस लिस्ट में उनके पति का नाम शामिल होता, तो शायद उन्हें भी अच्छा लगता।


