अब तक आपने कई तरह के केक खाएं होंगे, लेकिन क्या आपने कभी सूजी का केक खाया है। बहरहाल अगर आपका जवाब न है तो आपको एक बार तो सूजी का केक बनाना ही चाहिए। जी हां अगर आप एक बार सूजी का केक खाएंगे तो इसका स्वाद कभी नहीं भूल पाएंगे। बता दे कि इस केक को बनाने का तरीका भी काफी आसान है। इसे बनाने के लिए आपको इन सब चीजों की जरूरत पड़ेगी।
सूजी का केक खाएंगे तो खाते ही रह जायेंगे..
सामग्री.. सूजी मिक्सर में पीसी हुई.. एक कप
मिक्सर में पीसी हुई चीनी.. एक कप, दही.. एक कप
तेल और गर्म दूध.. आधा कप
टूटी फ्रूटी.. दो चम्मच, नमक.. दो सौ पचास ग्राम
बेकिंग पाउडर और वेनिला एसेंस.. एक चम्मच
बेकिंग सोडा.. एक चुटकी, दूध.. तीन चम्मच
विधि.. 1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दही लेकर उसे फेंट लीजिये। उसके बाद तेल और चीनी डाल कर दोबारा अच्छी तरह से फेंटे।
2. इसके बाद पीसी हुई सूजी थोड़ी थोड़ी करके डालते रहे और साथ में फेंटते रहे। अब गर्म दूध डाल कर फेंट ले। इसे करीब बीस मिनट के लिए ढक कर रख दे।
3. अब एक कुकर लीजिये और उसमें नमक डाल कर गर्म होने के लिए रख दे। इसके बाद केक का जो मिश्रण बनाया है उसमें वेनिला एसेंस, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर, टूटी फ्रूटी और दूध डाल कर अच्छी तरह फेंट ले।
4. फिर जिस बर्तन में केक बनाना है उस पर तेल लगा कर उसमें केक के मिश्रण को डाल कर कुकर में रख दे। इस बात का ध्यान रखे कि कुकर का रबड़ और सिटी निकाल कर उसे ढक्कन से बंद कर दे।
5. फिर इसको तीस और चालीस मिनट तक धीमी आंच पर पकने दे। बता दे कि पकने के बाद आपका सूजी का केक एकदम तैयार हो जाएगा। यक़ीनन अगर आप एक बार यह सूजी का केक खाएंगे तो इसे खाते ही रह जायेंगे। दोस्तों आपको यह रेसिपी कैसी लगी, ये हमें जरूर बताईयेगा।


