दिव्यांका ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, कैप्शन में लिखा कि ऐसे ही करती रहूंगी परेशान

दिव्यांका ने शेयर की

बता दे कि टीवी की सबसे प्रसिद्ध एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती है। जी हां खास करके इंस्टाग्राम पर वह हमेशा अपनी और अपने पति विवेक दहिया की खूबसूरत तस्वीरें डालती ही रहती है। गौरतलब है कि हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक बहुत खूबसूरत सी तस्वीर दिव्यांका ने शेयर की है। यह तस्वीर उनके फैंस को भी बेहद पसंद आई है। दरअसल इस तस्वीर में दिव्यांका त्रिपाठी अकेली नहीं है, बल्कि उनके पति विवेक दहिया भी उनके साथ नजर आ रहे है।

दिव्यांका ने शेयर की

दिव्यांका ने शेयर की यह खूबसूरत तस्वीर..

अब यूँ तो लोग इस क्यूट सी जोड़ी हमेशा ही एक दूसरे के साथ देखना पसंद करते है। मगर जब यह जोड़ी अलग स्टाइल में तस्वीर क्लिक करके उसे अपने फैंस के साथ शेयर करती है, तब इनके फैंस और भी ज्यादा खुश हो जाते है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस खूबसूरत सी तस्वीर में विवेक ने अपनी पत्नी दिव्यांका को अपनी पीठ पर उठा रखा है। अब ये तो सब को मालूम ही है कि दिव्यांका आज कल अपनी फिटनेस पर खूब काम कर रही है।

https://www.instagram.com/p/B3OTX8xH0Pv/

तो ऐसे में उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते समय कैप्शन में यह लिखा है कि वह हमेशा अपने पति विवेक को ऐसे ही परेशान करती रहेंगी। अब इसके जवाब में विवेक ने क्या लिखा है, ये आप खुद ही यहाँ पढ़ लीजिये। हालांकि इसमें कोई दोराय नहीं कि जब से दिव्यांका और विवेक की शादी हुई है, तब से ये दोनों ही एक दूसरे के साथ बेहद खुश है। बहरहाल यह जो तस्वीर इंस्टाग्राम पर दिव्यांका ने शेयर की है, उस तस्वीर में इन दोनों के कपड़े भी बिलकुल एक जैसे ही लग रहे है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इन दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है।

Summary
दिव्यांका ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, कैप्शन में लिखा कि ऐसे ही करती रहूंगी परेशान  Youth Express
Article Name
दिव्यांका ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, कैप्शन में लिखा कि ऐसे ही करती रहूंगी परेशान Youth Express
Description
बता दे कि टीवी की सबसे प्रसिद्ध एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती है। जी हां खास करके इंस्टाग्राम पर वह हमेशा अपनी और अपने पति विवेक दहिया की खूबसूरत तस्वीरें डालती ही रहती है। गौरतलब है कि हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक बहुत खूबसूरत सी तस्वीर दिव्यांका ने शेयर की है। यह तस्वीर उनके फैंस को भी बेहद पसंद आई है। दरअसल इस तस्वीर में दिव्यांका त्रिपाठी अकेली नहीं है, बल्कि उनके पति विवेक दहिया भी उनके साथ नजर आ रहे है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER