क्या बन्द हो जाएगा 6 सालों से चला आ रहा एकता कपूर का ये सीरियल

एकता कपूर

कई बार ऐसा होता है कि टीवी पर कई नए सीरियल शुरू तो होते हैं मगर दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित न कर पाने और कम टीआरटीआरपी के कारण ये टीवी सीरियल बहुत जल्दी ही टीवी से गायब हो जाते हैं। अगर लिस्ट बनायी जाए तो ऐसी सीरियलों की लिस्ट बहुत लम्बी है जिन्होंने शुरूआत तो जबरदस्त की मगर कुछ समय बाद ही निर्माताओं को इन्हें बन्द करना पड़ा। एकता कपूर टीवी सीरियल की ऐसी निर्माता हैं जो दर्शकों को अपनी ओर खींच लेती हैं मगर हाल ही में मिली खबर के मुताबिक 6 साल से चला आर रहे एकता कपूर का सीरियल ये हैं मोहब्बतें के बन्द हो जाने की खबरें जोरों पर हैं।

इस बात की पुष्टि कृष्णा मुखर्जी ने की है जो कि सीरियल में भल्ला परिवार की बहू आलिया की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात की पुष्टि की एकता कपूर का शो यह है मोहब्बतें जून में ऑफ एयर हो जाएगा। हालांकि जून में किस दिन शो का आखिरी एपिसोड दिखाया जाएगा इस बात की जानकारी नहीं दी गई है।

शो के बंद होने की वजह शो की टीआरपी में लगातार गिरावट को माना जा रहा है। ये हैं मोहब्बतें शो काफी लंबे समय से टीआरपी के मामले में टॉप टेन सीरियल की लिस्ट से भी बाहर रहा। सीरियल की कहानी में अब निर्माताओं के पास कुछ नया दिखाने को नहीं बचा है। कुछ दिनों पहले जब मीडिया ने इस शो में मुख्य किरदार निभाने वाली दिव्यंका त्रिपाठी और अनीता हसनंदानी से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बात को घुमा कर जानकारी देने से मना कर दिया।

इस बारे में जब दिव्यांका त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने ना तो शो के आगे बढ़ने पर हामी भरी और ना ही उन्होंने शो के बंद होने पर कोई जवाब दिया। अनीता हसनंदानी ने तो यहां तक कह दिया कि आखिर जब शो दर्शकों की पसंद बना हुआ है और लोग इसे पसंद करते हैं तो वह इसे क्यों बंद करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस टीवी सीरियल में बहू का किरदार निभाने वाली आलिया यानी कि कृष्णा मुखर्जी जल्द ही नागिन 3 में भी दिखाई देंगी।

ऐसी ही और भी मजेदार ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
क्या बन्द हो जाएगा 6 सालों से चला आ रहा एकता कपूर का ये सीरियल
Article Name
क्या बन्द हो जाएगा 6 सालों से चला आ रहा एकता कपूर का ये सीरियल
Description
एकता कपूर टीवी सीरियल की ऐसी निर्माता हैं जो दर्शकों को अपनी ओर खींच लेती हैं मगर हाल ही में मिली खबर के मुताबिक 6 साल से चला आर रहे एकता कपूर का सीरियल ये हैं मोहब्बतें के बन्द हो जाने की खबरें जोरों पर हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER