वैसे तो कैटरीना कैफ और सलमान खान दोनों ही काफी अच्छे दोस्त है। इसके इलावा सलमान ने बॉलीवुड में आने के लिए कैटरीना कैफ की कितनी मदद की है, इस बात से भी हर वाकिफ है। मगर इसके बावजूद भी कैटरीना कैफ ने सलमान खान को थप्पड़ जड़ दिए। अब सलमान खान को थप्पड़ कैटरीना कैफ ने क्यों मारे ये तो आपको आगे की कहानी पढ़ने के बाद ही पता चलेगा। बता दे कि सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जिसकी लीड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ है। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे है।
कैटरीना कैफ ने क्यों मारे सलमान खान को थप्पड़..
गौरतलब है कि फिल्म टाइगर की पहली दो सीरीज में भी कैटरीना कैफ ही लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आई थी। तो ऐसे में इस बार भी कैटरीना कैफ का ही बोलबाला है। वही अगर खबरों की माने तो ऐसा सुनने में आया है कि इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान कैटरीना ने सलमान खान को थप्पड़ मारे थे। बहरहाल जब से ये खबर सामने आई है, तब से यह सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल गई। मगर हम आपको बता दे कि इस फिल्म के एक सीन में कैटरीना कैफ को सलमान खान को थप्पड़ मारना था। जब कि कैटरीना के लिए ये सीन करना सच में काफी मुश्किल था।
वो इसलिए क्यूकि कैटरीना कैफ असल में सलमान खान को थप्पड़ मारने में काफी असहज महसूस कर रही थी। ऐसे में इस एक सीन को करने के लिए कैटरीना को आठ टेक लेने पड़े। वही दूसरी तरफ इस सीन को पूरा करने के लिए सलमान खान को भी बार बार थप्पड़ खाने पड़े। तो यही वजह है कि कैटरीना कैफ ने एक के बाद एक सलमान खान को कई थप्पड़ मारे। बहरहाल अब तो आप समझ गए होंगे कि बिना कोई गलती किए ही आखिर सलमान खान को थप्पड़ कैटरीना कैफ ने क्यों मारे और इसके पीछे की असली वजह क्या है। बता दे कि यह फिल्म अगले साल के अंत में रिलीज़ हो सकती है। दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी, ये हमें जरूर बताईयेगा।



