OnePlus कंपनी आज भारत में अपना OnePlus TV और OnePlus 7T मोबाइल लांच करेगा| इस इवेंट का आयोजन आज शाम 7 बजे किया जाएगा।आप इस इवेंट को कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लाइव देख सकेंगे। OnePlus 7T मोबाइल कंपनी के इस साल मई में लॉन्च हुए OnePlus 7 सीरीज का अगला स्मार्टफोन है। इसके डिजाइन को हाल ही में कंपनी के आधिकारिक फोरम पर रिवील किया गया है। वहीं, OnePlus TV को भी आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्ट टीवी के दो मॉडल्स आज लॉन्च किए जा सकते हैं।
OnePlus 7T और OnePlus TV लाइव स्ट्रीमिंग
इस OnePlus 7T और OnePlus TV के लॉन्च इवेंट को लाइव स्ट्रीम करने के लिए यूजर्स कंपनी के ऑफिशल YouTube चैनल पर जा सकते हैं। इसे अलावा इसे कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। साथ ही आप Amazon पर भी इसका लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। इन दोनों डिवाइस के साथ ही OnePlus 7T Pro के बारे में भी घोषणा की जा सकती है। बता दे वनप्लस 7T , वनप्लस टीवी को 29 सितंबर से शुरू हो रहे Amazon Festive Season Sale में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
क्या हो सकते है वनप्लस 7T , वनप्लस टीवी के फीचर

अब अगरOnePlus 7T मोबाइल के फीचर की बात करे तो संभावना है की ये क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट प्रोसेसर के साथ आएगा। इसके साथ ही यह पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च होगा। इसके अलावा इसमें 90Hz का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके बैक में रिंग डिजाइन वाला ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। फोन का फ्रंट पैनल OnePlus 7 की तरह ही हो सकता है। इसमें भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी बड़ी खबर Youth Express पर.


