OnePlus कंपनी ने अपने OnePlus 7T सीरीज के अलगे स्मार्टफोन OnePlus 7T Pro को आज लांच कर दिया गया है. लंदन में आयोजित कंपनी के इवेंट में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है। इसे एशिया और यूरोपीय देशों में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस का लुक और डिजाइन इस साल लॉन्च हुए वनप्लस 7Pro की तरह ही है। पिछले दिनों भारत में कंपनी ने OnePlus 7T को भारत में लॉन्च किया था। 7T Pro को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है, फोन को हेज ब्लू कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है।
OnePlus 7T Pro के फीचर्स
इस नए हैंडसेट को कंपनी ने लंदन में आज लांच किया गया है. इसमें 6.67 इंच का फ्लूड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3D का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन का रिजोल्यूशन 3,120 x 1,440 पिक्सल है, और आसपेक्ट रेश्यो 19.5:9 दिया गया है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले HDR 10+ को भी सपोर्ट करता है।
इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है जो MIMO और 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। फोन में 8GB रैम ऑप्शन में उपलब्ध है। फोन में 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है और ये UFS 3.0 को सपोर्ट करता है।
कैमरे की बात करे तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेट अप दिया गया है। जो की 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 8MP का टेलिफोटो लेंस दिया गया है। इसमें ड्यूल LED फ्लैश भी दिया गया है। फोन के रियर कैमरे में नाइड मोड सपोर्ट भी दिया गया है, जो लो लाइट में भी तस्वीर क्लिक कर सकता है। साथ ही साथ ये 4K क्वालिटी की वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकता है.
आपको बता दे सेल्फी के लिए सेंट्रलाइज्ड 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। साथ ही साथ इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर,फेस अनलॉक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। फोन को पावर देने के लिए 4,085 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में 30W की वार्प फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दी गई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो ये ब्लूटूथ 5.0, NFC, USB Type C को सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में डॉल्वी एटमस साउंड सिस्टम और ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। OnePlus 7T Pro एंड्रॉइड 10 आपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.


