बता दे कि बीते दिन दुनिया भर में पुरुष दिवस मनाया गया था। ऐसे में इस मौके पर सलमान खान ने सभी दबंग पुरुषों को बड़े ही खास अंदाज में सम्मानित किया था। जी हां दरअसल अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पर सलमान खान ने एक वीडियो शेयर किया है। जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यह वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान के साथ उनकी फिल्म की स्टार कास्ट भी नजर आ रही है। बता दे कि इस वीडियो में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा और अरबाज खान भी नजर आ रहे है।
अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पर सलमान ने दबंग पुरुषों को दिया सम्मान..
बहरहाल इस वीडियो के द्वारा सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और अरबाज खान लोगों से यह कह रहे है कि अगर उनकी जिंदगी में कोई दबंग व्यक्ति है, तो वह उसे नॉमिनेट करे। जिसके बाद उस व्यक्ति को दबंग 3 की टीम की तरफ से सेलिब्रेट करने के लिए दबंग 3 बैज ऑफ ऑनर दिया जाएगा। बहरहाल इस वीडियो में सलमान, सोनाक्षी और अरबाज तीनों ही अपने फिल्म वाले किरदार में नजर आ रहे है। फ़िलहाल आप यह खास वीडियो यहाँ देख सकते है। बता दे कि सलमान खान के फैंस उनके इस वीडियो से काफी खुश है।
This International Men's Day, nominate one special man at a time using @SKFilmsOfficial & #Dabangg3BadgeofHonour to give them the Dabangg 3 badge of honour.@BeingSalmanKhan @arbaazSkhan @sonakshisinha @saieemmanjrekar @PDdancing @KicchaSudeep @nikhil_dwivedi @saffronbrdmedia pic.twitter.com/0XvBaTdghh
— Salman Khan Films (@SKFilmsOfficial) November 19, 2019
Now honour the man you nominated by sharing this 'Dabangg 3 Badge of Honour' with him!
Mubarak Ho SRK Universe Fan Club,
International men's day par apki dabbangayi ke liye ek khaas tohfa. Aap bhi kisi Dabangg ko tag kar ke ye Dabangayyi aise hi chalne dijiye. pic.twitter.com/FSeXTcrqrr— Salman Khan Films (@SKFilmsOfficial) November 19, 2019
इसके साथ ही बहुत से लोगों ने उनके ट्वीट को रीट्वीट भी किया है। अब ये तो सब को मालूम ही है कि सलमान खान की फिल्म जल्दी ही रिलीज़ होने वाली है। ऐसे में सोशल मीडिया पर सलमान खान के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है। फ़िलहाल अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पर सलमान खान ने दबंग पुरुषो को जो सम्मान दिया है, वो सच में काबिल के तारीफ है। वैसे भी हमारे देश में उन दबंग लोगो को तो सम्मानित करना ही चाहिए, जो सच में सम्मान के लायक है। तो दोस्तों क्या आपकी जिंदगी में कोई दबंग व्यक्ति है, इसके बारे में हमें जरूर बताईयेगा।


