छाछ का करिये सेवन, कई बीमारियों से बचाने में करता है मदद, पढ़ियें

छाछ का करिये सेवन, कई बीमारियों से बचाने में करता है मदद, पढ़ियें

जब भी गर्मी का मौसम आता है तो हम छाछ का सेवन करना पसंद करते है। जैसा कि हम सभी जानते है कि छाछ का सेवन हमारे शरीर में कई बीमारियों से बचाने में सहायक साबित होता है। हम सभी जानते है कि यह दही से बनता है। दही के अच्छी तरह से फेंटे जाने के बाद जो तरल पदार्थ बनता है उसे छाछ कहते है। यह गर्मी के मौसम हमारे शरीर के लिए खासकर शरीर के लिए लाभदायक होता है।

ये समस्या होती है दूर

आपको बता दें कि ताजा दही से बनी छाछ का सेवन शरीर के लिए अधिक फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से भूख का ना लगना, पेट में भारीपन, पेट फूलना, अपच और पेट में सूजन की समस्या दूर हो जाती है। अगर आपके शरीर में खाना पचने में परेशानी होती है, तो भुना हुआ जीरा, काली मिर्च और सेंधा नमक के साथ मिलाकर इसे पिएं।

पाएं जाते है य़े तत्व

क्या आप ये जानते है कि मट्ठा में विटामिन ए, बी, सी, ई और के पाया जाता है। जिसका गर्मियों में सेवन करने से शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व मिलता है। यह पाचन के लिहाज से अच्छा होता है। छाछ का सेवन करने से एसिडिटी से राहत मिलती है। खाने के कुछ देर बाद आप छाछ ले सकते हैं।

शरीर को देता है पर्याप्त प्रोटीन

ज्यादा मसालेदार भोजन शरीर में सूजन की समस्या पैदा कर सकता हैं। आपको बता दें कि छाछ का उपयोग मसालों के प्रभाव को कम करता है और उन्हें असर करने से रोकता है। अगर आपको भोजन करने के बाद पेट में भारीपन लगता है, तो छाछ लें। यह शरीर को पर्याप्त प्रोटीन प्रदान करता है।

पानी की कमी को करता  है दूर

हम सभी जानते है कि गर्मियों के मौसम में हमारे शरीर से पसीना अधिक निकलता है। ऐसी स्थिति से निर्जलीकरण की शिकायत हो सकती है। इसीलिए डॉक्टर हमेशा गर्मी के मौसम में छाछ की सलाह देते हैं। जो शरीर में पानी की कमी को बनाएं रखता है।

Summary
छाछ का करिये सेवन, कई बीमारियों से बचाने में करता है मदद, पढ़ियें
Article Name
छाछ का करिये सेवन, कई बीमारियों से बचाने में करता है मदद, पढ़ियें
Description
जब भी गर्मी का मौसम आता है तो हम छाछ का सेवन करना पसंद करते है। जैसा कि हम सभी जानते है कि छाछ का सेवन हमारे शरीर में कई बीमारियों से बचाने में सहायक साबित होता है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER