इंतजार की घड़ी हुई खत्म, फिल्म ‘थलाइवी’ का पहला गाना हुआ रिलीज

इंतजार की घड़ी हुई खत्म, फिल्म 'थलाइवी' का पहला गाना हुआ रिलीज

आखिरकार जिस गाने को बड़ी उत्सुकता से देखने के लिए कंगना के फैंस और दिवंगत जयललिता के प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वो पल अब खत्म हो चुका है और फिल्म थलाइवी का पहला गाना ‘चली चली’ रिलीज हो गया है। वहीं, इस गाने की खास बात यह हैं कि इस गाने को साउथ सुपरस्टार एक्ट्रेस समेंथा अक्केंनी ने तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलुगु में अपने सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है।

शरूआती दौर की याद दिला रहा गाना

आपको बता दें कि गाने का चित्रण बड़ी ही खूबसूरती से किया गया हैं। जहां जयललिता की मासूमियत और नजाकत को कंगना के द्वारा कैमरे में उतारने का प्रयास किया गया हैं। वहीं, गाने के शूटिंग की बात करेें तो पानी के साथ खेलती हुई कंगना की मस्ती और जयललिता के क्लासिकल वर्ल्ड को स्टूडियो का आकार देकर गाने को शूट किया गया हैं। जहां का दृश्य अम्मा जयललिता के शुरुवाती दौर की याद दिला रहा हैं।

इन्होंने लिखे है गाने के बोल

वहीं, इस गाने को मधुर संगीत दिया हैं जी वी प्रकाश कुमार ने और सुरीली आवाज दी हैं सैंधवी ने। क्या आपको ये पता है कि गाने के बोल लिखे हैं इरशाद कामिल ने। आपको बता दें कि यह गाना दिवंगत जयललिता की वर्ष 1965 में आई उनकी पहली फिल्म ‘वेणीरा अड़ाई’ की याद को ताजा करेगा। हालांकि, थलाइवी’ फिल्म लेजेंडरी अभिनेत्री और फिर राजनेता बनी जयललिता के जीवन पर बनी हुई हैं।

इस दिन रिलीज हो रही फिल्म

जहां फ़िल्म को पेश करेंगे विबरी मोशन पिक्चर्स, कर्मा मीडिया एंटरटेनमेंट और ज़ी स्टूडियोज। जिमसें फिल्म में एसोसिएट हैं गोथिक एंटरटेनमेंट और स्प्रिंट फिल्म्स। वहीं, फिल्म को प्रोड्यूस किया हैं विष्णु वर्धन इंदुरी और शैलेश आर सिंह ने। इस फिल्म को को-प्रोड्यूस किया हैं हितेश ठक्कर और तिरुमल रेड्डी के द्वारा। वहीं इस फिल्म को तमिल, तेलुगू एवं हिंदी भाषा में ज़ी स्टूडियोस के द्वारा 23 अप्रैल 2021 के दिन वर्ल्ड वाइड रिलीज की जाएगी।

Summary
इंतजार की घड़ी हुई खत्म, फिल्म 'थलाइवी' का पहला गाना हुआ रिलीज
Article Name
इंतजार की घड़ी हुई खत्म, फिल्म 'थलाइवी' का पहला गाना हुआ रिलीज
Description
आखिरकार जिस गाने को बड़ी उत्सुकता से देखने के लिए कंगना के फैंस और दिवंगत जयललिता के प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वो पल अब खत्म हो चुका है और फिल्म थलाइवी का पहला गाना 'चली चली' रिलीज हो गया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER