आज कल देश में डिजिटल भुगतान चाहे वह किसी भी क्षेत्र का हो वह तेजी से बढ़ रहा है और लोग समय बचाने के लिए इसका प्रयोग भी कर रहे है। जैसा कि हम जानते है कि बाजार में गूगल पे, फोन पे, पेटीएम और अमेजन पे और व्हाट्सएप पे आदि ने जगह बना ली है। तो ऐसे में भारत में एक और कंपनी डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में अपना पांव जमाने जा रही है। आपको बता दें कि चीनी मोबाइल निर्माता कंपनी OnePlus बहुत जल्द ही देश में अपना एक पेमेंट एप लॉन्च करने वाली है।
कंपनी को मिल चुका है नया ट्रेडमार्क
जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि (OnePlus) के एक खास ट्रे़डमार्क फीचर इस समय सुर्खियों में बना हुआ है। कंपनी ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम OxygenOS में नए फीचर के लिए अप्लाई किया था। जहां वनप्लस को एक नया ट्रेडमार्क मिल चुका है। वहीं, यह जानकारी भी मिल रही है कि मोबाइल कंपनी जो नया पेमेंट एप लॉन्च करेगी उसका नाम वनप्लस पे होगा। जो इसी महीने लॉन्च हो सकता है।
कंपनी ने लॉन्च की स्मार्टवाच ये है कीमत
आपको बता दें कि वनप्लस ने भारत में स्मार्टवॉच (OnePlus Watch) को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत की बात करें तो 16 हजार 999 रुपए रखी गई है। इस स्मार्टवॉच में 1.39 इंच की एचडी डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें रिजॉल्यूशन 454*454 पिक्सल का। खास बात यह है कि वनप्लस वॉच में 110 वर्कआउट मोड दिए हैं। इसमें ब्लड ऑक्सीजन मॉनिट करने के लिए SpO2 मॉनिटर फीचर भी दिया गया है।
ये है फीचर्स
इसके अलावा वन प्लस वॉच की बात करें तो इसमें स्ट्रेस डिटेक्शन, ब्रिदिंग, रैपिड हर्ट रेट अलर्ट, सेडेंटरी रिमाइंडर, ब्लूटूथ औप जीपीएस सपोर्ट सिस्टम भी दिया गया है। वहीं, वॉच में बैटरी की बात करें तो इसमें 405 एमएएच की बैटरी का सपोर्ट सिस्टम आपको मिलता है। जो आता है फास्ट चार्जिंग साथ।



