घर पर इस तरह बनाएं बाजार की तरह क्रीम रोल, जानियें ये है रेसिपी

घर पर इस तरह बनाएं बाजार की तरह क्रीम रोल, जानियें ये है रेसिपी

हम जब भी बजार जाते है तो हमें ब्रेकरी में अक्सर क्रीम रोल आसपास की बेकरी शॉप पर देखने को मिल जाते हैं। जहां यह देखकर हमारे मुंह में पानी आने लगता है। क्रीम रोल खाना खासकर बच्चों को बेहद पसंद होता है। जहां बच्चे इसे बड़े ही अच्छे से खाते है। तो ऐसे में हम आपको घर पर क्रीम रोल बनाने का आसान तरीका बताएंगे। आइये जानें इसके बारें में। आपको बता दें कि केवल 10 से 15 मिनट का समय इस क्रीम रोल को तैयार करने में लगता है। जिसके बाद बड़ी आसानी से बनकर घर पर आपका क्रीम रोल तैयार हो जाएगा। आइए जानते हैं क्रिस्पी और टेस्टी ब्रेड क्रीम रोल की आसान रेसिपी।

ये है बनाने का तरीका-

सबसे पहले ब्रेड क्रीम रोल बनाने के लिए सबसे हंग कर्ड यानी गाढ़ी दही लें। दही को गाढ़ा करने के लिए उसे मलमल के कपड़े में लपेटकर थोड़ी देर के लिए कहीं लटका कर रख दें इससे आपकी हंग कर्ड तैयार हो जाएगी। फिर इसके बाद जब हंग कर्ड बन जाए तो उसमें आइसिंग शुगर मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। आप चाहें तो बाजार में मिलने वाली व्हिप क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

इतने डिग्री पर करें बेक

फिर ब्रेड स्लाइस लें और किनारों को कट कर लें और ब्रेड को बेलन की मदद से बेल लें, इसके बाद ब्रेड स्लाइस को 3 टुकड़ो में बांट लें। अब क्रीम रोल कोन लें और ब्रेड के स्लाइस पर पानी लगाकर क्रीम रोल का शेप तैयार कर लें। इसके बाद माइक्रोवेव की मदद से रोल को 5 से 7 मिनट तक 200 डिग्री पर बेक करें।

इस तरह करें सजावट

जब रोल बेक हो जाए तो कुछ देर इसे ठंडा होने के लिए रख दें। जब रोल ठंडा हो जाए तो उसमें कोन की मदद से क्रीम फिल करें।
आखिर में रोल क्रीम के ऊपर चेरी या जेम्स से सजावट करें। इन आसान स्टेप्स के साथ आपका क्रीम रोल तुरंत बनकर तैयार हो जाएगा। अब आप इसे खाकर इसका आनंद ले सकते है।

Summary
घर पर इस तरह बनाएं बाजार की तरह क्रीम रोल, जानियें ये है रेसिपी
Article Name
घर पर इस तरह बनाएं बाजार की तरह क्रीम रोल, जानियें ये है रेसिपी
Description
हम जब भी बजार जाते है तो हमें ब्रेकरी में अक्सर क्रीम रोल आसपास की बेकरी शॉप पर देखने को मिल जाते हैं। जहां यह देखकर हमारे मुंह में पानी आने लगता है।
Author
Publisher Name
Youthexpress

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER