Honda ने लॉन्च की अपनी नई बाइक CB350 RS, जानियें क्या है खूबियां

Honda ने लॉन्च की अपनी नई बाइक CB350 RS, जानियें क्या है खूबियां

भारतीय बाजार में जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda ने अपनी नई स्क्रैंबलर बाइक CB350 RS को लॉन्च कर दिया है। जो बेहद ही आकर्ष लुक के साथ दमदार इंजन क्षमता वाली इस बाइक की कीमत की बात करे तो इसकी कीमत 1.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। आपको बता दे कि इस नई बाइक की बिक्री कंपनी के बिगविंग शोरूम से की जा सकेगी।

खास बात

वहीं, 350cc से सेग्मेंट में Royal Enfield का शुरू से ही दबदबा रहा है, होंडा काफी लंबे समय से इस सेग्मेंट में अपनी पकड़ बनाना चाह रही थी। जिसके बाद कंपनी ने बाजार में H’ness 350 को लॉन्च की थी। वहीं, अब कंपनी ने बाजार में स्क्रैंबलर बाइक को उतारा है और अभी हाल ही में सामने आई H’ness 350 को ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली है और कंपनी इसके 10 हजार यूनिट्स की बिक्री करने में सफलता हासिल की है।

बाइक में दिया गया है एयर कूल्ड सिस्टम

आपको बता दे कि होंडा ने नई CB350 RS स्क्रैंबलर मॉडल में भी कंपनी ने 348.6cc की क्षमता का सिंगल सिलिंडर युक्त एयर कूल्ड इंजन का भी इस्तेमाल किया गया है। जो कि 5 स्पीड गियर के साथ आती है। जो इंजन में 20.78bhp की दमदार पावर और 30Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इस बाइक में आपको मिलता है स्लिपर क्लच जो कि गियर शिफ्टिंग को और भी स्मूथ बनाता है।

आगे-पीछे दी गई है डिस्क ब्रेक

वहीं, इस बाइक के फ्रंट में 310mm का डिस्क ब्रेक और पिछले टायर में 240mm का डिस्क ब्रेक दिया गया है। डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) से सजी इस बाइक को डुप्लेक्स क्रैडल चेचिस पर तैयार किया गया है। इसके फ्रंट में टेलेस्कोपिक फॉर्क सस्पेंशन और पिछले हिस्से में हाइड्रोलिक सस्पेंशन भी देखने को मिलता है। नई Honda CB350 RS स्क्रैंबलर बाइक आती है चौड़े टायरों के साथ जो कि राइडिंग को और भी बेहतर और संतुलित बनाते हैं। कंपनी ने इसके एग्जॉस्ट को ब्लैक पेंट से कवर किया है।

ये दिये गए है फीचर्स

जहां तक इस बाइक के फीचर्स की बात करे तो इस बाइक में कंपनी ने सिंगल पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ एनालॉग और छोटा डिजिटल डिस्प्ले भी दिया गया है। इस कंसोल में बाइक चालक को ABS, साइड स्टैंड इंडिकेटर, इको इंडिकेटर, रियल टाइम माइलेज, औसत माइलेज, स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल सिस्टम (HSVCS), गियर पोजिशन इत्यादि जैसी सुविधाएं दी गई है।

इससे कर सकते है कनेक्ट

वहीं, इस बाइक में स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल सिस्टम भी दिया गया है। जिससे आप अपनी बाइक को आसानी से स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में (HSVCS) मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा और आप आसानी से मोबाइल फोन से ही कुछ फीचर्स को आराम से ऑपरेट कर सकते है।

Summary
Honda ने लॉन्च की अपनी नई बाइक CB350 RS, जानियें क्या है खूबियां
Article Name
Honda ने लॉन्च की अपनी नई बाइक CB350 RS, जानियें क्या है खूबियां
Description
भारतीय बाजार में जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda ने अपनी नई स्क्रैंबलर बाइक CB350 RS को लॉन्च कर दिया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER