रणवीर कपूर और आलिया भट्टा की फिल्म ब्रहम्हास्त्र 9 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। जहां रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। जहां ट्रेलर में हॉलीवुड फिल्मों की तरह तगड़ा VFX दिखाया गया है। तो वहीं, ट्रेलर शानदार भी नजर आ रहा है। वहीं, ट्रेलर में रणबीर और आलिया की जोड़ी का रोमांटिक अंदाज आपका दिल छू लेगा।
ये भी फिल्म में आएंगे नजर
जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं, साथ ही मौनी रॉय भी काफी अलग और पावरफुल रूप में नजर आने वाली है। ट्रेलर को देखकर फिल्म के बेहतरीन होने की भी उम्मीदें की आस लगाई जा रही है।
यह है कहानी
दरअसल, यह फिल्म अयान मुखर्जी द्वारा डायरेक्टेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ पौराणिक कथाओं पर आधारित होगी। जिसमें ब्रह्मास्त्र एक शस्त्र का नाम है। जिसे हिन्दू धर्म में सर्वश्रेष्ठ शस्त्र माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस शस्त्र को कोई तोड़ नहीं सकता। ‘ब्रह्मास्त्र’ का ट्रेलर देखने के बाद लोग फिल्म देखने के लिए उत्सुक हो गए हैं। जहां लोग ट्रेलर देखने के बाद काफी खुश नजर आ रहे है।
इतनी भाषाओं में
बता दें कि रणबीर-आलिया की यह फिल्म 2020 में रिलीज होने वाली थी। जहां कोरोना के चलते फिल्म की रिलीज डेट लगातार टलती रही। वहीं, अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। वहीं, फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। बता दें कि यह फिल्म 9 सितंबर के दिन करीब 5 भाषाओं यानि हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होने जा रही है।
