बॉलीवुड के जाने-माने कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शायद ही कोई ऐसा होगा जो नहीं जानता होगा। वहीं, इन दोनों सितारों के प्यार के चर्चे करीब 4 साल से सुनने को आ रहे है। जहां दोनों की शादी की खबरे भी काफी समय से आ रही है लेकिन किसी ना किसी वजह से रणबीर और आलिया की शादी में कोई ना कोई अड़चन आ रही है।
यहां कर सकते है शादी
जानकारी तो यह मिल रही थी कि ये कपल साल 2021 के आखिर तक शादी के बंधन में बंध सकते है। जहां अब यह खबर सुनने को आ रही है कि साल 2022 में दोनों शादी कर सकते है। जानकारी के अनुसार रणबीर और आलिया इसी साल अप्रैल माह में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। जहां शायद दोनों परिवारो ने तैयारिया करना भी शुरू कर दी है। करीबी कहते है कि रणबीर-आलिया राजस्थान के रणथंभौर में शादी रचा सकते हैं। क्योंकि यहीं दोनों ने सबसे ज्यादा वक्त गुजारा है और यह दोनों की फेवरेट जगह में से एक हो गई है।
दोनों 2017 से है रिलेशनशिप में
आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट साल 2017 से रिलेशनशिप में हैं। जहां उनका परिवार भी आपस में अच्छा बॉन्ड शेयर करता है। हालांकि, दोनों परिवार साथ में वेकेशन पर भी जाया करते है। बता दें कि आलिया और रणबीर कपूर फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आएंगे। इसके साथ आलिया की आने वाली अपकमिंग फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘आरआरआर’ शामिल है।