बॉलीवुड फिल्म जुग जुग जियो ने किया इतने करोड़ रूपये का बिजनेस, इन स्टेटो में कर रहे लोग पसंद

बॉलीवुड फिल्म जुग जुग जियो ने किया इतने करोड़ रूपये का बिजनेस, इन स्टेटो में कर रहे लोग पसंद

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की फिल्म जुग जुग जियो का सिनेमाघरों में आते ही धमाल मचा रखा था। जहां फिल्म अब तक शानदार कमाई कर रही है। वहीं, सोमवार के दिन फिल्म की रफ्तार थोड़ी कम पड़ी है। तो वहीं, फिल्म की कहानी बहुत ही जबरदस्त है। जो लोगो को खूब पसंद आ रही है। हालांकि, फिल्म ‘जुग जुग जियो’ ने एक बार फिर से वीकेंड पर रफ्तार पकड़ ली है।

शुक्रवार को किया इतने करोंड़ रूपये का बिजनेस

वहीं, फिल्म जुग जुग जियो’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई अभी भी जारी है। इसी बीच अब शनिवार के दिन की कलेक्शन की बात करें तो इस दिन फिल्म ने शानदार कमाई करी थी। जहां एक ओर फिल्म ने शुक्रवार के दिन 3.03 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। तो वहीं, दूसरी तरफ 2 जुलाई को फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म ने अब तक कुल 61.44 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।

इन दिन फिल्म हुई थी रिलीज

दरअसल, राज मेहता के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ सिर्फ वीकेंड पर बेहतरीन कमाई कर रही है। बता दें कि 4 जून को रिलीज हुई ‘जुग जुग जियो’ का थिएटर्स में ये दूसरा हफ्ता चल रहा है। फिल्म को सबसे ज्यादा गुजरात, पंजाब, यूपी, मध्य प्रदेश और हरियाणा में लोग ज्यादा पसंद कर रहे है।

पहली बार इनकी जोड़ी आ रही नजर

फिल्म जुग जुग जियो’ के जरिए वरुण धवन और कियारा आडवाणी की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर दिखाई दे रही है। जानकारी के लिए बता दें कि ये फिल्म एक मल्टी स्टारर फिल्म है। जिसमें वरुण धवन के साथ कियारा आडवाणी, अनिल कपूर और नीतू कपूर भी नजर आ रही हैं।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER