पुष्पा 2 की शूटिंग हुई शुरू, पहले पार्ट ने किया था इतने करोड़ रूपये का बिजनेस

पुष्पा 2 की शूटिंग हुई शुरू, पहले पार्ट ने किया था इतने करोड़ रूपये का बिजनेस

अभी पिछले 2021 दिसंबर माह के महीने में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। जहां फिल्म सभी दर्शकों को पसंद आई थी। जहां इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा कर रख दिया था। बता दें कि इस फिल्म ने हिंदी वर्जन में कुल 100 करोड़ रूपये का बिज़नेस किया और दुनियाभर में कुल 300 करोड़ रूपये की कमाई की थी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की बात करें तो इनके सभी दीवाने हो गए थे। जहां फिल्म का श्रीवल्ली गाना सभी को पसंद आया था।

अगले महीने शुरू होगी शूटिंग

वहीं, अब इन्हीं सबके बीच बहुत जल्द ही फैंस को इस फिल्म का पार्ट 2 भी दखने को मिलने वाला है। जानकारी के लिए बता दें कि अल्लू अर्जुन अगले महीने से ही फिल्म पुष्पा पार्ट 2 ‘पुष्पा द रूल’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। फिल्म के निर्देशक सुकुमार ने स्क्रिप्ट का पूरा काम कर लिया है और फिल्म का बजट भी तैयार कर लिया गया है।

खास बात

बता दें कि पुष्पा एक पार्ट वन “पुष्पा – द राइज़” की सक्सेस के बाद टीम ने फैसला किया था कि इसके पार्ट 2 के लिए कई बदलाव करने होंगे। जिससे ऑडियंस को और अच्छा कंटेंट देखने को मिल सके। इसलिए फिल्म के निर्देशक सुकुमार फिल्म के पार्ट 2 पुष्पा – द रूल की कहानी फिर से लिखने लगे थे। अब आखिरकार उन्होंने स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है। बता दे की फिल्म के पार्ट 2 में अब अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के बड़े कलाकार भी नज़र आ सकते है ताकि ऑडियंस को फिल्म देखने में और भी ज़्यादा मजा आये।

निर्देशक चाहते है ये

फिल्म के निर्देशक सुकुमार चाहते है कि फिल्म दक्षिण और उत्तर भारत दोनों तरफ के दर्शकों को पसंद आये और साउथ की फिल्में आरआरआर और केजीएफ चैप्टर 2 के सुपरहिट होने के बाद वो चाहते है की फिल्म पुष्पा में भी मास एलिमेंट डाला जाये। फिलहाल फिल्म पुष्पा की शूटिंग की अभी कोई तरह की ऑफिशियल घोषणा नहीं की ग की टीम की और से शूटिंग को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है पर अल्लू अर्जुन के फैंस उनकी तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतज़ार कर रहे है.

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER