आज बुद्धवार के दिन पूरे देश में शरद पूर्णिमा का त्यौहार मनाया जाएगा। कहा जाता है कि आज यानि शरद पूर्णिमा की रात काफी खास होती है। क्यो कि शास्त्रों के अनुसार, आज ही के दिन समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी उत्पन्न हुई थी। आपको बता दें कि देश के कई हिस्सों में इसे पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।
वैज्ञानिकों का कहना है ये
वैज्ञानिक का मत यह कहता है कि शरद पूर्णिमा की रात को चांद की रोशनी में कुछ ऐसे तत्व मौजूद पाए जाते है, जो हमारे शरीर और मन को शुद्ध करके एक पॉजिटिव ऊर्जा प्रदान करते हैं। जो शरीर के लिए लाभदायक होता है। वहीं, यह भी कहा जाता है कि आज के दिन खीर बनाकर छत पर रखना चाहिए। कहा जाता है कि आज की रात चंद्रमा की रोशनी से अमृत की बूंदे गिरा करती है।
कारोबार से संबंधित करें ये उपाय
वहीं, अगर आप अपने कारोबार से संबंधित फैसले लेने में सफल नहीं हो पा रहे है तो आज शाम के समय भगवान विष्णु के आगे घी का दीपक जलाएं और उनके आगे हाथ जोड़ कर भगवान को प्रणाम करें और कुछ देर ध्यान की मुद्रा में बैठें और भगवान से अपनी विनती करें। ऐसा करने से आपका दिमाग तेज होगा और आपको बहुत सुकून भी मिलेगा।
कॉन्फिडेंस की कमी को कर सकते है दूर
अगर आप में कॉन्फिडेंस की भी कमी हैं तो आज शाम के समय एक लोटे में जल भरकर उसमें 5 सफेद फूल डालें। फिर इसके बाद चन्द्र देव को अर्घ्य दें। ऐसा उपाय करने से आप दूसरों के सामने अपनी बात को अच्छे तरह से रख पाएंगे।
खास बात
हलांकि, यह भी कहा जाता है कि आज के दिन से शीत ऋतु का भी आरंभ हो जाता है। जिससे ठंड का आगमन भी हो जाता है।

