अगर सीएनजी कार लेने का बना रहे है मन, तो मारूति ला रही बेस्ट कारें

अगर सीएनजी कार लेने का बना रहे है मन, तो मारूति ला रही बेस्ट कारें

आज बहुत से लोग ऐसे है जिनके मन में यह विचार आता है कि उनके पास सीएनजी ऑप्शन वाली कार भी हो। तो ऐसे में अगर आप सीएनजी कार खरीदना चाह रहे है तो कुछ दिन रुक जाइए। क्योंकि मारुति सुजुकी बहुत जल्द ही भारत में 4 सीएनजी कारें लॉन्च करने जा रही है।

इन मॉडलों में दे सकती है सीएनजी

जहां सबसे खुशी वाली बात यह है कि मारुति की आने वाली सीएनजी कारें मौजूदा बेस्ट सेलिंग मॉडल की ही सीएनजी वेरिएंट टाइप कारें होगी। जिसमें से मारुति सुजुकी ब्रेझा सीएनजी, स्वीफट सीएनजी, डीजायर सीएनजी के साथ ही न्यू मारुति सुजुकी सेलेरियो का सीएनजी वेरिएंट भी उतार सकती है। वहीं, मारुति सुजुकी स्विफ्ट कंपनी की पॉपुलर हैचबैक कार है। जिसकी बाजार में बंपर बिक्री है। उसी तरह मारुति डिजायर की भी कॉम्पैक्ट सिडैन सेगमेंट में अच्छी खासी पकड़ है।

साल के अंत तक आ सकती है कारें

आपको बता दें कि मारुति सुजुकी ब्रेजा कंपनी की बेस्ट सेलिंग मिड साइज एसयूवी साबित हुई है। जहां अब कंपनी इन कारों को सीएनजी वेरिएंट लॉन्च करके एक विकल्प देने जा रही है। वहीं, इस साल के अंत तक भारतीय बाजार में कारों का लॉन्च किया जा सकता है।

खास बात

बता दें कि मारुति बहुत जल्द ही अपनी पॉपुलर कारों का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल इंडियन मार्केट में उतारने वाली है। जो लैस होगी बेहतर लुक और फीचर्स के साथ। इसी के साथ बहुत जल्द ही नेक्सट जनरेशन मारुति सुजुकी ‎वितारा ब्रेझा भी बाजार में आने वाली है। जो सीएनजी वेरिएंट में उपलब्ध होगी।

लोग सोच रहे है सीएनजी का ऑप्शन

हालांकि, मारुती अपनी सस्ती हैचबैक न्यू जनरेशन मारुति सुजुकी सेले‎रियो भी जल्द बाजार में सीएनजी वैरिएंट में लॉन्च करने वाली है। वहीं, भारत में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतो से लोग परेशान है और ऐसे में जो लोग नई कार खरीदने की सोच रहे हैं। वह थोड़ा रूके क्योंकि जल्द मारूति की सीएनजी कारें आने वाली है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER