जल्द टेलीवीजन के इस सीरियल में नजर आएंगी अनामिका कदम्ब

जल्द टेलीवीजन के इस सीरियल में नजर आएंगी अनामिका कदम्ब

जैसा कि हम सभी जानते है कि अभिनेत्री अनामिका कदम्ब को फिल्म ‘बिन्नू का सपना’ और ‘ये है मोहब्बतें’ और ‘विद्या’ जैसे टेलीविजन शो में नजर आ चुकी है। आपको बता दें कि बहुत जल्द अनामिका ‘लव पंती’ सीरियल में नजर आएंगी। जो बहुत जल्द ही टेलीवीजन पर आने वाला है।

बड़ी बहन के रोल में नजर आएंगी अनामिका

जहां अनामिका शो ‘लव पंती’ के बारे में वह कहती हैं कि यह ठाकुर और पंडित के बीच ‘खट्टी मीठी’ प्रेम कहानी के बारे में है, जिसे आप अंतरजातीय प्रेम भी कह सकते हैं। जहां वह कहती है कि मैं ठाकुर परिवार में ‘सुमन’ (समानांतर लीड) नाम की एक बड़ी बहन की भूमिका के रोल में नजर आएंगी। जहां वह परिपक्व, क्रमबद्ध और समाज और उनके तथाकथित रीति-रिवाजों की भी परवाह करती है।

कहा अपने अनुभव के बारे में

आपको बता दें कि अनामिका अपने काम के अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, “अब तक यह सफर अच्छा रहा है लेकिन कोरोना महामारी के चलते चीजें हमारे लिए एक रोलर कोस्टर की तरह हो गई है। उन्होंने कहा कि हमने इस शो का इतने लंबे समय तक इंतजार किया है और आखिरकार यह अब ऑन एयर होने जा रहा है। कहा कि हम सभी ने इस शो के लिए समर्पित रूप से काम को किया है।”

पहले नहीं थी फिटनेस के बारे में ज्यादा जागरूक

उन्होंने कहा कि, “मैं यह नहीं कहूंगी कि मैं मॉडलिंग से अभिनय की ओर बढ़ी, यह वास्तव में मेरे लिए बिल्कुल तरह से विपरीत है। अनामिका कहती है कि मैं आजकर एक फिटनेस परियोजनाओं में मॉडल के रूप में शानदार काम कर रही हूं। यह कुछ ऐसा है जो केवल अभिनय के माध्यम से विकसित होता है। अनामिका ने कहा कि पहले मैं मॉडलिंग और फिटनेस के बारे में ज्यादा जागरूक नहीं रहती थी और अब मैं गर्व से इस बात को कह सकती हूं कि मैं एक एक्टर, मॉडल और कथक डांसर भी हूं।”

खास बात

आपको बता दें कि देश में कोरोना महामारी के चलते तमाम सीरियल पर ब्रेक लग गया था लेकिन अब धीरे-धीरे करीब सभी सीरियल चालू हो रहे है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER