भारतीय टीम की कप्तान बनी अनुष्का शर्मा, यकीन न हो तो खुद देखे यह तस्वीर

अब तक तो विराट कोहली ही भारतीय क्रिकेट टीम के इकलौते कप्तान थे। मगर अब अनुष्का शर्मा उन्हें टक्कर देने के लिए खेल के मैदान पर उतर गई है। जी नहीं हम ये नहीं कह रहे कि अनुष्का शर्मा अपने पति विराट की जगह लेना चाहती है और क्रिकेट में उनसे भिड़ना चाहती है। हालांकि जो तस्वीर उन्होंने शेयर की है, उससे तो यही लगता है कि अनुष्का शर्मा न केवल भारतीय टीम की कप्तान बनी है बल्कि क्रिकेट के मैदान पर जा कर अपने पति विराट की तरह क्रिकेट भी खेलने वाली है। इससे पहले कि आप और ज्यादा कंफ्यूज हो तो हम आपको बता दे कि अनुष्का शर्मा अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रही है।

भारतीय टीम की कप्तान बनी

भारतीय टीम की कप्तान बनी अनुष्का शर्मा.. 

दरअसल बात ये है कि अनुष्का शर्मा जल्दी ही भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज रही झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आने वाली है। गौरतलब है कि आज कल बॉलीवुड में बायोपिक का दौर चल रहा है। तो ऐसे में भला अनुष्का शर्मा कैसे पीछे रह सकती है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि अनुष्का शर्मा की कद काठी करीब झूलन गोस्वामी की तरह ही है। इसलिए उन्होंने इस फिल्म के चलते खेल के मैदान पर प्रैक्टिस करना भी शुरू कर दिया था। यहाँ तक कि अब तो उन्होंने काफी कुछ सीख भी लिया है। बहरहाल अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने भारतीय महिला टीम की जर्सी पहन रखी है।

https://www.instagram.com/p/B7Ofu7Ijoi6/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/B7P53RcDWsm/

https://www.instagram.com/p/B7Q0sCpHTu8/

वैसे भी एक क्रिकेटर की पत्नी होने का यही तो फायदा है कि अनुष्का शर्मा क्रिकेट के खेल के बारे में पहले से ही थोड़ा बहुत तो जानती थी, लेकिन अब पूरी तरह से इस खेल को समझ चुकी है। गौरतलब है कि झूलन गोस्वामी को चकदहा एक्सप्रेस के नाम से भी जाना जाता है। वह दुनियाभर की सभी महिला क्रिकेटर्स में लेजेंड मानी जाती है। यानि अपनी अगली फिल्म में अनुष्का शर्मा भारतीय टीम की कप्तान बनी झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आने वाली है। दोस्तों आप इस फिल्म को लेकर कितने उत्साहित है, ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
भारतीय टीम की कप्तान बनी अनुष्का शर्मा, यकीन न हो तो खुद देखे यह तस्वीर  Youth Express
Article Name
भारतीय टीम की कप्तान बनी अनुष्का शर्मा, यकीन न हो तो खुद देखे यह तस्वीर Youth Express
Description
अब तक तो विराट कोहली ही भारतीय क्रिकेट टीम के इकलौते कप्तान थे। मगर अब अनुष्का शर्मा उन्हें टक्कर देने के लिए खेल के मैदान पर उतर गई है। जी नहीं हम ये नहीं कह रहे कि अनुष्का शर्मा अपने पति विराट की जगह लेना चाहती है और क्रिकेट में उनसे भिड़ना चाहती है। हालांकि जो तस्वीर उन्होंने शेयर की है, उससे तो यही लगता है कि अनुष्का शर्मा न केवल भारतीय टीम की कप्तान बनी है बल्कि क्रिकेट के मैदान पर जा कर अपने पति विराट की तरह क्रिकेट भी खेलने वाली है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER