छपाक फिल्म की टिकट कैंसिल कर दीपिका का विरोध कर रहे है लोग, सोशल मीडिया पर शेयर किए स्क्रीनशॉट

छपाक फिल्म की टिकट कैंसिल

दीपिका पादुकोण की एसिड अटैक पर बनी फिल्म छपाक दस जनवरी को रिलीज़ होने वाली है। मगर इस फिल्म के रिलीज़ होने से पहले ही दीपिका ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसके कारण लोग उनका विरोध कर रहे है। बता दे कि इससे पहले जब दीपिका की फिल्म पद्मावत रिलीज़ होने वाली थी, तब भी लोगों ने इस फिल्म का विरोध किया था। तो वही अब लोग छपाक फिल्म की टिकट कैंसिल करके अजय देवगन की फिल्म तानाजी देखने का मन बना रहे है।

छपाक फिल्म की टिकट कैंसिल

छपाक फिल्म की टिकट कैंसिल कर दीपिका का विरोध कर रहे है लोग.. 

दरअसल बात ये है कि लोग दीपिका पादुकोण के जेएनयू जाने को लेकर काफी भड़के हुए है। जी हां बीते मंगलवार को दीपिका जेएनयू पहुंची थी और वहां से उनकी बहुत सी तस्वीरें वायरल भी हुई थी। बता दे कि जो लोग यहाँ प्रदर्शन करने आएं थे, दीपिका उनका साथ देने के लिए वहां गई थी। गौरतलब है कि इस जेएनयू प्रोटेस्ट में दीपिका का शामिल होना बहुत से लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आया। जिसके चलते लोगों ने उनकी फिल्म न देखने का फैसला किया है। यहाँ तक कि दीपिका के ऐसा करने के बाद न उन्हें केवल ट्रोल किया जा रहा है, बल्कि उनकी फिल्म को लेकर विरोध भी किया जा रहा है।

यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि लोगों ने दीपिका की फिल्म देखने के बाद एडवांस में बुकिंग करवा रखी थी। ऐसे में लोगों ने जब छपाक फिल्म की टिकट कैंसिल करके उसके स्क्रीनशॉट्स भेजे, तब उन तस्वीरों में जनता का गुस्सा साफ झलक रहा था। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो दीपिका ने अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी दे मारी। खास करके तब जब उनकी फिल्म रिलीज़ होने वाली थी। अब अगर फिल्म देखने वाले दर्शक ही ऐसा करेंगे, तो फिल्म भला कहाँ से चलेगी। दोस्तों क्या आप दीपिका पादुकोण की फिल्म देखने जायेंगे। इसका जवाब हमें जरूर दीजियेगा।

Summary
छपाक फिल्म की टिकट कैंसिल कर दीपिका का विरोध कर रहे है लोग, सोशल मीडिया पर शेयर किए स्क्रीनशॉट  Youth Express
Article Name
छपाक फिल्म की टिकट कैंसिल कर दीपिका का विरोध कर रहे है लोग, सोशल मीडिया पर शेयर किए स्क्रीनशॉट Youth Express
Description
दीपिका पादुकोण की एसिड अटैक पर बनी फिल्म छपाक दस जनवरी को रिलीज़ होने वाली है। मगर इस फिल्म के रिलीज़ होने से पहले ही दीपिका ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसके कारण लोग उनका विरोध कर रहे है। बता दे कि इससे पहले जब दीपिका की फिल्म पद्मावत रिलीज़ होने वाली थी, तब भी लोगों ने इस फिल्म का विरोध किया था। तो वही अब लोग छपाक फिल्म की टिकट कैंसिल करके अजय देवगन की फिल्म तानाजी देखने का मन बना रहे है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER