बता दे कि बिग बॉस के टीआरपी किंग कहे जाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला आज भले ही बीमारी के कारण शो को बाहर से खेल रहे हो। मगर उनके न होने के बावजूद भी उनका जिक्र तो हमेशा इस शो में होता ही रहता है। यहाँ तक कि अब तो दर्शक भी उन्हें काफी मिस करने लगे है। शायद यही वजह है कि लव बर्ड्स सिद्धार्थ और रश्मि देसाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, ताकि सिद्धार्थ के फैंस इसे देख कर तसल्ली कर सके। दरअसल यह वीडियो दो साल पुराना है। जब सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई एक दूसरे के बेहद अच्छे दोस्त है और एक दूसरे के काफी करीब थे।
लव बर्ड्स सिद्धार्थ और रश्मि..
हालांकि आज कल शो में रश्मि और अरहान के रिश्ते को खूब तवज्जु दिया जा रहा है। मगर इस वीडियो को देख कर तो यही लगता है कि रश्मि देसाई सच में सिद्धार्थ को काफी पसंद करती थी। तो वही सिद्धार्थ भी उन्हें पसंद करने लगे थे। दरसअल यह वीडियो 2017 का है। जब सिद्धार्थ और रश्मि ने बिग बॉस में घर में एक दूसरे का हाथ पकड़ कर एंट्री की थी। आप चाहे तो खुद इस वीडियो की एक झलक यहाँ देख सकते है।
https://www.instagram.com/p/B55kQx4g2EB/?utm_source=ig_web_copy_link
शायद उस समय ये दोनों अपने शो का प्रमोशन करने के लिए ही इस शो में एक गेस्ट के रूप में आएं थे। तब इन दोनों के रिश्ते भी काफी सुधरे हुए थे। हालांकि अब जब रश्मि देसाई अपने दोस्त अरहान खान से रिश्ता जोड़ना चाहती है। वही दूसरी तरफ सिद्धार्थ शुक्ला भी घर में मौजूद नहीं है। तो ऐसे में इस वीडियो को क्यों दर्शकों के सामने लाया गया है, ये हम नहीं बता सकते है। इस वीडियो को अब शेयर करने का असली उद्देश्य क्या है, ये तो केवल शो के मेकर्स ही बता सकते है। फ़िलहाल हम तो यही चाहते है कि लव बर्ड्स सिद्धार्थ और रश्मि फिर से एक साथ आ जाएँ और दोबारा लोगों के दिलों पर जोड़ी के रूप में राज करे।


