टीवी इंडस्ट्री की सुपर कूल वैम्प उर्वशी ढोलकिया के बारे में तो आप सब जानते ही होंगे। बता दे कि आज कल उर्वशी, एक्टर अनुज सचदेवा के साथ नच बलिए में अपने कदम थिरका रही है। अब जाहिर सी बात है कि जब दर्शको ने इन दोनों को एक साथ देखा होगा, तो उन्हें भी काफी हैरानी हुई होगी। ऐसे में अब उर्वशी ढोलकिया के साथ अपने रिश्ते को लेकर अनुज सचदेवा ने सब कुछ साफ कर दिया है। गौरतलब है कि अनुज और उर्वशी ने कई सालो तक एक दूसरे को डेट किया था। वही इस रिश्ते के बारे में अनुज का कहना है कि वह उर्वशी का काफी सम्मान करते है। मगर समय के साथ साथ सब कुछ बदल जाता है। यहाँ तक कि रिश्ते भी बदल जाते है।
उर्वशी ढोलकिया के साथ अपने रिश्ते पर अनुज सचदेवा ने कही ये बात..
इसके साथ ही अनुज का कहना है कि दस साल पहले जब वो एक दूसरे को डेट कर रहे थे, तब उनकी उम्र सिर्फ पच्चीस साल थी। यहाँ तक कि तब वह मुंबई में भी नए नए आएं थे। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो उस समय अनुज टीवी की दुनिया में अपना नाम बनाने की कोशिश कर रहे थे। यही वजह है कि उस समय वह किसी भी तरह की जिम्मेदारी उठाने के लिए सक्षम नहीं थे। ऐसे में वह उर्वशी को किसी झूठी उम्मीद में नहीं रखना चाहते थे।
इसलिए उन्होंने कई सालो तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अपने रिश्ते पर अल्प विराम लगा दिया था। इसके साथ ही अनुज का कहना है कि आज जब वह अपनी जिम्मेदारी समझ गए है तो वह क्षण और समय दोनों ही बीत चुके है। वही इस बारे में उर्वशी के बेटों का कहना है कि अनुज उनके लिए एक परिवार की तरह है। इसलिए उन्होंने कभी भी इन दोनों के रिश्ते पर सवाल नहीं उठायें। हालांकि उर्वशी का कहना है कि जब उन्हें अनुज की जरूरत थी, तो उन्हें अनुज की तरफ से कोई सकारात्मक प्रक्रिया नहीं मिली। फ़िलहाल तो अनुज उर्वशी ढोलकिया के साथ अपने रिश्ते को लेकर दोबारा सोच विचार कर रहे है, लेकिन इस सोच विचार का अंतिम फैसला क्या होगा, ये तो केवल वक्त ही बताएगा।



