देश में हालात कुछ ठीक नहीं चल रहे है। जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के कुछ छात्र नागरिकता संशोधन बिल का विरोध कर रहे हैं। जिसके चलते पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया था। अब इस मामले में छात्रों का सपोर्ट करते हुए। अभिनेत्री हुमा कुरैशी का कहना है कि, सबको विरोध करने का अधिकार है पुलिस को मारपीट नहीं करनी चाहिए।
अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने पुलिस पर तंज कसते हुए कहा कि, भारत एक लोकतांत्रिक देश है। इसमें हर किसी को विरोध करने का अधिकार है। इसलिए पुलिस को मारपीट नहीं करनी चाहिए थी। अगर इतना ही गुस्सा है तो बच्चों को कुल्हाड़ी से काट क्यों नहीं देते। हुमा कुरैशी के इस ट्वीट पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी। कई लोग हुमा कुरैशी का साथ दे रहे हैं तो कई लोग हुमा कुरैशी का विरोध कर रहे हैं।
हाल ही दिन में हुमा कुरैशी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें हुमा कुरैशी एक छोटी बच्ची के साथ खड़ीं हैं और उस बच्ची के हाथों में एक पोस्टर है जिसमें लिखा है, एक बात कहूं जब जामिया मिलिया से निकली कोई आवाज़… बनारस हिंदु यूनिवर्सिटी तक पहुंच जाए। तो समझ लेना मुद्दा देश का है। इसके कैप्शन में हुमा लिखती हैं, आज मैं इस नन्ही प्रोटेस्टर से अगस्त क्रांति मैदान मे मिलीं। लोगों कि आवाज़ तेज़ और क्लियर है। दुनिया देख रहीं है उगते हुए भारत को। हिंसा नहीं करेगें लेकिन चुप भी नही रहेगें।
वहीं अगर हम बात करें हुमा के वर्कफ्रंट की, तो उनकी आने वाली फिल्म का नाम है मुंबई सागा। ये फिल्म 19 जून 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को डायरेक्ट किया है संजय गुप्ता ने। इस फिल्म में आपको जॉन अब्राहम, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ, काजल अग्रवाल जैसे कई बड़े स्टार देखने को मिलेंगे।
हॉलीवुड डायरेक्टर जैक स्नायडर की आने वाली फिल्म का हिस्सा होगीं हुमा
आपको बता दें कि हॉलीवुड डायरेक्टर जैक स्नायडर की आने वाली जॉम्बी फ़िल्म आर्मी ऑफ़ द डेड का हिस्सा हुमा कुरैशी भी हैं।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


