अपर्णा दीक्षित, एक फोन कॉल से बनी एक्ट्रेस

कॉल

किस्मत का कुछ भी भरोसा नहीं है कब कौन व्यक्ति किस ऊंचाई को छू जाएं कुछ भी पता नहीं चलता। आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारें में बताने जा रहे हैं जिसे महज एक कॉल ने अभिनेत्री बना दिया और आज वो उस फील्ड में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। दरअसल, ये अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि अपर्णा दीक्षित हैं।

अपर्णा दीक्षित को आप अच्छे से जानते होगें, जो इन दिनों कलर्स चैनल के शो बेपनाह प्यार में बानी का रोल अदा कर रहीं है। इस शो में इनके साथ पर्ल वी पुरी और इशिता दत्ता भी मुख्य भूमिका में हैं।

अपर्णा दीक्षित महज एक कॉल से ही सुपरस्टार बनी थीं। कहने का मतलब ये है कि अपर्णा दीक्षित सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करती थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति का इनके पास कॉल आया जिसने इनसे शो के लिए ऑडिशन देने के लिए कहा लेकिन इन्होनें फर्जी कॉल समझकर मना कर दिया लेकिन उसी व्यक्ति का बाद में इनकी मां के पास भी कॉल आया जिसके बाद ये ऑडिशन देने के लिए पहुंची।

सीरियल महाभारत से की अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत

अपर्णा दीक्षित ने स्टार प्लस के सीरियल महाभारत में अंबिका के रोल से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और ये रोल लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था। इसके बाद अपर्णा दीक्षित पवित्र रिश्ता, मेरी आशिकी तुमसे ही, ये दिल सुन रहा है जैसे सीरियल्स में नज़र आईं। अपर्णा को लीड एक्ट्रेस बनाया लाइफ ओके चैनल के कलश एक विश्वास शो ने। इस शो में उनके साथ कृप सूरी उनके पति के रोल में नज़र आएं थे।

कॉल

अपर्णा दीक्षित अब हर महीने करोड़ों रुपए कमाने लगी हैं लेकिन उन्हें इस बात का कोई भी गुरूर और घमंड नहीं है और वो सादगी भरी जिंदगी जीती हैं। अपर्णा दीक्षित 28 वर्ष की हो चुकी है और जल्दी ही वो फिल्मों में भी नज़र आने वाली हैं और इसके लिए वो कड़ी मेहनत कर रहीं हैं।

और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
अपर्णा दीक्षित, एक फोन कॉल से बनी एक्ट्रेस - Youth Express
Article Name
अपर्णा दीक्षित, एक फोन कॉल से बनी एक्ट्रेस - Youth Express
Description
आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारें में बताने जा रहे हैं जिसे महज एक कॉल ने अभिनेत्री बना दिया और आज वो उस फील्ड में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shalini Kashyap

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER