कई बार हम लोग अपनी असफलताओं के लिए अपनी कमजोरी को कसूरवार ठहराते हैं। लेकिन दुनिया में कई ऐसे लोग भी हैं जो बेहद विपरीत परिस्थितियों के बाद भी सफलता के शिखर को छूते हैं। यहां हम ऐसी ही एक लकड़ी की बात कर रहे हैं जो दिव्यांग होने के बावजूद मॉडलिंग से की दुनिया में धूम मचा रही है।
इस लड़की का नाम है केनया सेसर। 23 साल की केनया पोलैंड की रहने वाली है। बचपन से ही अपाहिज होने के बाद भी केनया का हौसला नहीं टूटा और आज वो पूरी दुनिया में नाम कमा रही है। केनया का जन्म थाइलैंड में हुआ था। जन्म से ही केनया के पैर न होने के कारण उनके माता-पिता उन्हें मंदिर में छोड़ गए। पोलैंड के एक दंपति ने उन्हें गोद ले लिया और बेहतर परवरिश दी। उन्होंने केनया का हौसला कम नहीं होने दिया। केनया ने व्हील चेयर पर दुनिया देखना शुरू किया। वो व्हील चेयर के सहारे बेहतरीन करतब करने लगी। इसके बाद केनया ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने का सोचा। पैर न होने के बाद भी वो व्हील चेयर के सहारे रैंप पर पहुंच गई। केनया के हौसले को देखते हुए किस्मत भी उनके साथ हो चली। मॉडलिंग से वो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई। इसके साथ ही वो व्हील चेयर से कई करतब भी दिखाती हैं। केनया अपना सारा काम खुद करती हैं। इस सबके अलावा वो तैराकी भी करती हैं। केनया उन सभी लोगों के लिए मिसाल हैं जो तमाम सुविधाओं के बाद भी किस्मत को दोष देते हैं। अगर हमारे अंदर हौसला है तो अपनी मेहनत के दम पर कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं।
