ग्राहकों की जेब होगी ढीली,आज से लागु हुआ वोडाफ़ोन आईडिया का नए प्लान-जाने

Vodafone Idea new prepaid tariffs

अब वोडाफ़ोन और आईडिया के यूजर जेब कि ढीली होगी। आज से कंपनी में नए प्लान लॉच कर दिए है. आज से वोडाफोन आइडिया प्रीपेड सर्विस के टैरिफ महंगे हो गए हैं। हाल ही में कंपनी द्वारा टैरिफ में इजाफे की घोषणा की गई थी. बता दे केवल आईडिया और वोडाफ़ोन ने ही नहीं बाकि Airtel और Reliance Jio ने भी अपने प्रीपेड टैरिफ महंगे कर दिए हैं। तो चलिए आपको आज से यानि 3 दिसंबर से लागु हुए Vodafone Idea new prepaid tariffs के बारे में विस्तार से बता दे-

Vodafone Idea new prepaid tariffs

Vodafone Idea new prepaid tariffs प्लान्स

कंपनी के नए प्लान की बात करे तो इससे कई सेक्शन में बाटा गया है. सबसे पहले बात करते है अनलिमिटेड पैक की जो की सबसे ज्यादा प्रचलित होते है. वोडाफोन आइडिया ने चार मंथली प्रीपेड अनलिमिटेड पैक्स को लॉन्च किया है, इन पैक्स की कीमत 149 रुपये, 249 रुपये, 299 रुपये और 399 रुपये है। डेटा और एसएमएस को छोड़कर सभी पैक में लाभ ज्यादातर समान हैं।

वही अगर 84 दिन के प्लान्स के बारे में जाने तो, इसमें तीन प्रीपेड रीचार्ज पैक्स उतारे हैं और इनकी कीमत 379 रुपये, 599 रुपये और 699 रुपये है। डेटा और एसएमएस को छोड़कर इन पैक्स में मिलने वाले फायदे भी ज्यादातर समान हैं।

साथ ही साथ Vodafone Idea new prepaid tariffs प्लान में दो एनुअल प्लान भी शामिल है. इस पैक्स की कीमत 1,499 रुपये और 2,399 रुपये तय की गई है, आइए अब आपको इन नए प्लान की जानकारी देते हैं।

अगर आप कॉम्बो पैक चाहते है तो यह भी मौजूद है. इन कॉम्बो वाउचर की कीमत 49 रुपये और 79 रुपये है। 49 रुपये वाले वोडाफोन आइडिया वाउचर के साथ 38 रुपये का टॉकटाइम, 100 एमबी डेटा, 2.5 पैसा प्रति सेकेंड टैरिफ चार्ज लगेगा। 79 रुपये वोडाफोन आइडिया के साथ 64 रुपये का टॉकटाइम, 200 एमबी डेटा और 1 पैसा प्रति सेकेंड टैरिफ लगेगा।

साथ ही अगर आपको शार्ट टर्म पालन की जरुआत है तो 19 रुपये वाले प्लान से ररिचार्ज क्र सकते है. इसमें अनलिमिटेड वोडाफोन आइडिया टू वोडाफोन आइडिया कॉल, 150 एमबी डेटा और 100 एसएमएस शामिल हैं। इस सैशे की वैधता केवल 2 दिनों की है।

Vodafone Idea new prepaid tariffs

इनके अलावा चार नए फ़ास्ट  रिचार्ज ऑप्शन भी है जिनको की Vodafone Idea new prepaid tariffs  प्लान का हिसा बनाया गया है. इनकी कीमत 97 रुपये, 197 रुपये, 297 रुपये और 647 रुपये है। सभी प्लान में विभिन्न आवश्यकताओं के हिसाब से बेनिफिट्स अलग-अलग हैं।

 

अब बात ऑफ-नेट कॉल की करे तो आपको 6 पैसे प्रति मिनट चार्ज देना होगा। कंपनी ने बताया है की 3 दिसंबर से यूज़र MyVodafone और MyIdea ऐप के साथ वोडाफोन और आइडिया वेबसाइट के माध्यम से भी नए प्रीपेड टैरिफ ले सकेंगे। टैरिफ थर्ड-पार्टी रीचार्ज वेबसाइट, यूएसएसडी और ऑफलाइन रिटेलर्स के माध्यम से भी उपलब्ध होंगे।

 

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर. 

Summary
आज से लागु हुआ Vodafone Idea new prepaid tariffs प्लान-Youth Express
Article Name
आज से लागु हुआ Vodafone Idea new prepaid tariffs प्लान-Youth Express
Description
अब वोडाफ़ोन और आईडिया के यूजर की जेब ढीली होगी। आज से यानि 3 दिसंबर से लागु हुए Vodafone Idea new prepaid tariffs के बारे में विस्तार से यह पढ़े....
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER