टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत, मेहनती और स्टाइलिश किरदर निभाने वाली एक्ट्रेस Hina Khan अब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहीा है | इन दीनो हिना खान अपने बॉलीवुड डेब्यू के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। बॉलीवुड फिल्मों के साथ साथ हिना खान जल्द ही इंडो-बॉलीवुड फिल्म The Country of Blinds में भी नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म का लुक हिना खान अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
एक्ट्रेस ने अपने इस फिल्म के फर्स्ट लुक की तस्वीरो को अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है| इन तस्वीरों को शेयर करते हुए होने ने लिखा है की,’मिलिए गोशा से, मेरा पहला इंडो- हॉलीवुड प्रोजेक्ट, डायरेक्टेड बाय वन एंड ऑनली राहत काज़मी, कंट्री ऑफ ब्लाइंड’।
फिल्म The Country of Blinds में इस लुक में दिख रही है Hina Khan
हिना इस इंडो- हॉलीवुड में नए लुक में दिख रही है| इन तस्वीरों में हिना खान एक आदीवासी लड़की के गेटअप में नज़र आ रही हैं। उन्होने जानवरों की खाल और फरों से बने हुए कपड़े पहन रखे हैं। अपनी इन तस्वीरों में हिना खान हाथों में धनुष पकड़ें हुए निशाना लगाती हुई दिखाई दे रही हैं। हिना खान ने अपनी आखों में हरे रंग की लेंस पहनी हुई है।
आपको बता दें कि फिल्म ‘द कंट्री ऑफ ब्लाइंड’ में हिना खान एक दिव्यांग लड़की के किरदार में नज़र आने वाली हैं जिसका नाम गोशा है। इस फिल्म में अपने किरदार को बेहतर तरीके से समझने के लिए हिना ने दिव्यांग स्कूल में अपनी ट्रेनिंग ली है। फिल्म ‘द कंट्री ऑफ ब्लाइंड’ एक एचजी वेल्स की बुक ‘द कंट्री ऑफ ब्लाइंड’ पर आधारित है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म को हिंदी और इंग्लिश भाषा में बनाया गया है।
https://www.instagram.com/p/B2Q2_dQFUuE/?utm_source=ig_web_copy_link
वैसे इन दिनों Hina Khan बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट की फिल्म ‘हैक्ड’ की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। इस फिल्म में ये एक फैशन एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा वे फिल्म ‘लाइन्स’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक कांस फेस्टिवल के दौरान रिलीज़ किया जा चुका है।
एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबर Youth Express पर.
