रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी तो इस एक्ट्रेस की ख़ुशी का नहीं रहा ठिकाना

रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी

आज तक आपने पीएम मोदी को केवल बॉलीवुड हस्तियों की शादी में जाते हुए ही देखा होगा। मगर ये पहली बार है, जब किसी टीवी एक्ट्रेस की रिसेप्शन पार्टी में उन्होंने शिरकत की है। जी हां बता दे कि जब इस एक्ट्रेस की रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी, तब इस एक्ट्रेस की ख़ुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। अब जाहिर सी बात है कि आज कल देश भर में चारों तरफ सिर्फ मोदी जी की ही चर्चाएं हो रही है। ऐसे में जब टीवी की यह एक्ट्रेस पीएम मोदी से मिली, तो उन्हें अपनी आँखों पर यकीन ही नहीं हो रहा था।

रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी

रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी..

दरअसल बात ये है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में कीर्ति का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मोहेना ने हाल ही में शादी रचाई है। बहरहाल शादी के बाद उन्होंने रिसेप्शन पार्टी भी दी थी और इस पार्टी में उन्होंने पीएम मोदी को भी बुलाया था। यानि मोहेना को अब देश के प्रधानमंत्री का आशीर्वाद भी मिल चुका है। यही वजह है कि मोहेना बेहद खुश है और उन्होंने अपनी रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। जो काफी वायरल भी हो रही है। गौरतलब है कि यह रिसेप्शन पार्टी अठाईस नवंबर को दिल्ली में ही हुई थी। जिसमें परिवार, दोस्त और रिश्तेदारों के साथ साथ भारत देश के प्रधानमंत्री भी शामिल हुए थे।

https://www.instagram.com/p/B5cDY2cn2bf/

बता दे कि मोहेना के पति का नाम सुयश है। ऐसे में जब मोहेना और सुयश की रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी तो उन्होंने बड़े ही खुशनुमा अंदाज से उनका स्वागत किया। अगर आप चाहे तो इस रिसेप्शन की कुछ खास तस्वीरें यहाँ देख सकते है। हमें यकीन है कि आपको यह तस्वीरें जरूर पसंद आएँगी। हालांकि यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि हमारे पीएम मोदी की वेशभूषा हर पार्टी में हमेशा काफी सिंपल और खूबसूरत ही लगती है। अब भले ही मोहेना की रिसेप्शन पार्टी काफी रॉयल थी, लेकिन इसमें असली चार चाँद लगाने का काम तो पीएम मोदी ने ही किया है।

Summary
रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी तो इस एक्ट्रेस की ख़ुशी का नहीं रहा ठिकाना  Youth Express
Article Name
रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी तो इस एक्ट्रेस की ख़ुशी का नहीं रहा ठिकाना Youth Express
Description
आज तक आपने पीएम मोदी को केवल बॉलीवुड हस्तियों की शादी में जाते हुए ही देखा होगा। मगर ये पहली बार है, जब किसी टीवी एक्ट्रेस की रिसेप्शन पार्टी में उन्होंने शिरकत की है। जी हां बता दे कि जब इस एक्ट्रेस की रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी, तब इस एक्ट्रेस की ख़ुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। अब जाहिर सी बात है कि आज कल देश भर में चारों तरफ सिर्फ मोदी जी की ही चर्चाएं हो रही है। ऐसे में जब टीवी की यह एक्ट्रेस पीएम मोदी से मिली, तो उन्हें अपनी आँखों पर यकीन ही नहीं हो रहा था।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER