ज़ी टीवी का मशहूर धारावाहिक कुंडली भाग्य इन दिनों दर्शकों का बहुत लोकप्रिय शो बन गया है। और इस शो में काम करने वाले कलाकारों की लोकप्रियता भी बढ़ रही है। आज हम इस सीरियल में काम करने वाली अभिनेत्री के बारे में बात करने जा रहे हैं। जो बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। इस सीरियल में विलेन के रूप में दिखने वाली शर्लिन, जिनका रियल नाम रूही चतुर्वेदी हैं।
रूही चतुर्वेदी जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रहीं हैं। वो अपने बॉयफ्रेंड शिवेंद्र सानियोल संग 2 दिसंबर को सात फेरे लेंगी। शिवेंद्र इन दिनों टीवी सीरियल छोटी सरदारनी में नज़र आ रहें हैं। दोनों की सगाई इसी साल अगस्त में हुई थी। आपको बता दें कि दोनों एक-दूसरे को पिछले 13 साल से डेट कर रहे है।
जयपुर में होगी शादी
शादी सभी परंपराओं का पालन करते हुए जयपुर के नजर बाग पैलेस में होगी। 30 नवंबर से दोपहर में मेहंदी के साथ सारी रस्मे शुरू होगी। रूही का जन्म भी राजस्थान के जयपुर में हुआ था। रूही चाहती है कि उनकी शादी भी इसी गांव से हो। इतना ही नहीं संगीत, हल्दी और मेहंदी की सारी रस्म राजस्थान में होगी।
शिवेंद्र ने सगाई के बाद इंटरव्यू में कहा

सगाई कि बात को रखा प्राइवेट
एक वेबसाइट से बात करते हुए रूही ने कहा, हम इस जानकारी को प्राइवेट रखना चाहते थे लेकिन पता नहीं ये कैसे लीक हो गई। हमारी कहानी बहुत फिल्मी है, हम दोनों के पिता कई सालों से दोस्त हैं और अब उन्होनें सोचा कि क्यों ना इस दोस्ती को रिश्तेदारी में बदल दें। हमने एक दूसरे को बड़े होते देखा है।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

