कहते है कि जब एक महिला माँ बनती है, तब वह बहुत ज्यादा दर्द को झेलने के बाद माँ बनने की ख़ुशी को हासिल कर पाती है। जी हां डिलीवरी के समय जो तकलीफ एक महिला को होती है उसका अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। यहाँ तक कि अगर बच्चा सिजेरियन डिलीवरी के बाद हुआ हो तो ऐसे में माँ की तकलीफें बच्चे को जन्म देने के बाद भी खत्म नहीं होती। ऐसे में न केवल घर वालो को बल्कि माँ बनने वाली महिला को भी कुछ खास बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
सिजेरियन डिलीवरी के बाद ध्यान रखे ये बातें..
1. गौरतलब है कि सिजेरियन डिलीवरी होने के बाद महिला को ऐसे काम नहीं करने चाहिए, जिससे उसके पेट पर जोर या वजन पड़े। वो इसलिए क्यूकि इससे टांकों के फूलने या सूजने का डर रहता है। यहाँ तक कि कई बार टांकें टूट भी सकते है। जिससे बेहद तकलीफ होती है।
2. बता दे कि इस डिलीवरी के बाद सुबह गुनगुना पानी जरूर पीएं। इसके साथ ही अगर हो सके तो पांच मिनट हल्का सा योग जरूर करे। इसके इलावा आधा घंटा पैदल तो जरूर चले। अगर हो सके तो नारियल पानी का सेवन जरूर करे।
3. बता दे कि देसी चना, गेहूं, जौ और सोयाबीन को समान मात्रा में लेकर इन्हे पिसवा लीजिये। इसके बाद इसे आटे की तरह गुंथवा कर इससे बनी रोटी सादे मसाले की रेशेदार सब्जी के साथ खाएं। अगर हो सके तो दाल का इस्तेमाल कम और सलाद का सेवन ज्यादा करे।
4. गौरतलब है कि डिलीवरी के बाद आपको शाकाहारी भोजन ही खाना चाहिए। इसके इलावा तली और भुनी हुई चीजों का सेवन न करे। हां अगर आप चाहे तो जमे हुए दही की छाछ बना कर जरूर पी सकती है।
5. बहरहाल खाने के चार घंटे एक नैपकिन लीजिये और उसे सामान्य ठंडे पानी से गीला कर लीजिये। इसके बाद इसे अपने पेट पर रखे। इस बात का ध्यान रखे कि इसे हर दो मिनट में पलटते रहे। बता दे कि पंद्रह से बीस मिनट तक ऐसा ही करे और सोने से पहले भी ये जरूर करे। बता दे कि सिजेरियन डिलीवरी के बाद अगर आप इन सब बातों का ध्यान रखेंगी तो इससे आप और आपका बच्चा दोनों ही स्वस्थ रहेंगे।



