विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए इन चीजों का करे सेवन

विटामिन डी की कमी

अगर मानव शरीर को विटामिन्स उचित मात्रा में न मिले, तो उसके शरीर का कमजोर होना लाजिमी है। वही अगर व्यक्ति के शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाएँ तो ऐसे में व्यक्ति को कई समस्याओ का सामना करना पड़ता है। जैसे कि ज्यादा काम न करने के बावजूद भी बहुत ज्यादा थकावट होना और बॉडी का ब्लड प्रेशर लेवल कम हो जाना आदि कई तरह की समस्याएं होने लगती है। इसके इलावा महिलाओ के जरूरत से ज्यादा बाल झड़ना और हड्डियों में हल्का हल्का सा दर्द रहना आदि सब समस्याएं भी इस विटामिन की कमी के कारण ही होती है। गौरतलब है कि शरीर में इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए आप इन सब चीजों का सेवन कर सकते है। जो कुछ इस प्रकार है।

विटामिन डी की कमी

विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये चीजें..

1. बता दे कि सुबह सात बजे से लेकर नौ बजे तक की धूप से शरीर को खूब विटामिन डी मिलता है।

2. इसके साथ ही फिश खाना भी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। हालांकि जो लोग फिश नहीं खाते वह अंडे का सेवन भी कर सकते है। यह विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत है।

3. गौरतलब है कि आपको हर रोज दो गिलास दूध जरूर पीना चाहिए। जी हां इससे भी आपके शरीर को खूब सारा विटामिन डी मिलेगा।

4. आप चाहे तो विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए गाजर का सेवन भी कर सकते है। इससे दांत और हड्डियां दोनों भी काफी मजबूत होते है।

5. बता दे कि शरीर को विटामिन डी की उचित मात्रा देने के लिए आप मशरूम और मखाने का सेवन भी कर सकते है। जो आज कल बाजार में आसानी से मिल जाते है। बहरहाल हम तो आपसे यही कहेंगे कि पौष्टिक भोजन खाएं और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे। दोस्तों आपको यह स्वास्थ्यवर्धक जानकारी कैसी लगी, ये हमें बताना मत भूलियेगा। 

Summary
विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए इन चीजों का करे सेवन  Youth Express
Article Name
विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए इन चीजों का करे सेवन Youth Express
Description
अगर मानव शरीर को विटामिन्स उचित मात्रा में न मिले, तो उसके शरीर का कमजोर होना लाजिमी है। वही अगर व्यक्ति के शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाएँ तो ऐसे में व्यक्ति को कई समस्याओ का सामना करना पड़ता है। जैसे कि ज्यादा काम न करने के बावजूद भी बहुत ज्यादा थकावट होना और बॉडी का ब्लड प्रेशर लेवल कम हो जाना आदि कई तरह की समस्याएं होने लगती है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER