थाईलैंड मुक्केबाज जुटामास जिटपोंग को हराकर क्वार्टरफाइनल में मैरीकॉम

भारत की दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम ने थाईलैंड मुक्केबाज जितपोंग जुटामास को दूसरे दौर में मात दे विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के 51 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। मैरी कॉम ने थाईलैंड की खिलाड़ी को 5-0 से मात देते हुए अंतिम-8 में जगह बनाई। मैरी कॉम को पहले दौर में बाई मिली थी।

थाईलैंड मुक्केबाज जुटामास जिटपोंग

थाईलैंड मुक्केबाज जुटामास जिटपोंग की आक्रामक शुरुवात

थाइलैंड की मुक्केबाज ने हालांकि आक्रामक मुक्कों से 36 साल की मेरी कॉम के सामने कड़ी चुनौती पेश की। लेकिन थाईलैंड मुक्केबाज जुटामास जिटपोंग अंक नहीं जुटा सकीं। तीसरी वरीय मेरी कॉम को पहले दौर में बाई मिली थी। उन्होंने पहले तीन मिनट अपने प्रतिद्वंद्वी को समझने में लगाए और फिर मुकाबले पर शिंकजा कस लिया।

 

एमसी मैरीकॉम पहली बार 51 किग्रा वर्ग भार में

मेरी कॉम 51 किग्रा वर्ग में पहला विश्व पदक हासिल करने की कोशिश में जुटी हैं। इससे पहले एमसी मैरीकॉम 48 किग्रा भार में खेलती थी।

पहले दौर में उन्होंने प्रतिद्वंदी को समझने में लगाया, परंतु दूसरे दौर में तेजी पकड़ी और वह अपने जवाबी हमलों में काफी सटीक रहीं।

स्वीटी बूरा नहीं जीत सकी कोई पदक

हालांकि भारतीयों को पूर्व रजत पदकधारी स्वीटी बूरा (75 किग्रा) के रूप में निराशा का सामना करना पड़ा। वह चुनौती देने के बावजूद अपने प्री क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में दूसरी वरीय लॉरेन प्राइस से 1-3 से हार गईं। प्राइस यूरोपीय खेलों की स्वर्ण पदकधारी हैं जिन्होंने पिछली विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। वह कॉमनवेल्थ गेम्स की मौजूदा चैंपियन भी हैं। यूरोपीय चैम्पियनशिप की तीन बार की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट प्राइस की उपलब्धियों को देखते हुए उनसे भिड़ना आसान नहीं था लेकिन स्वीटी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, परंतु अंत में उन्हें 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

आइये जानते हैं एमसी मैरीकॉम के बारे में

मैंगते चंग्नेइजैंग मैरी कॉम जिन्हें मैरी कॉम के नाम से भी जाना जाता है। एक प्रसिद्ध भारतीय महिला मुक्केबाज हैं। वे मणिपुर, भारत की मूल निवासी हैं। मैरी कॉम छः बार ‍विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता की विजेता रह चुकी हैं। और एक बार रजत पदक भी जीत चुकी है।2012 के लंदन ओलम्पिक में उन्होंने काँस्य पदक जीता। 2010 के ऐशियाई खेलों में काँस्य तथा 2014 के एशियाई खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया।

उनके जीवन पर एक फिल्म भी बनी जिसका प्रदर्शन 2014 में हुआ। इस फिल्म में उनकी भूमिका प्रियंका चोपड़ा ने निभाई। जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। वह सबसे सफल मुक्केबाजों में से एक है।

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER