घर से बाहर होने के बाद सिद्धार्थ डे ने दिखाए अपने जख्म

घर से बाहर होने के बाद

यूँ तो टीवी की दुनिया में कब क्या हो जाएँ ये कोई नहीं कह सकता। मगर आज हम टीवी की दुनिया के एक ऐसे शो के बारे में बात करने जा रहे है, जिसमे कब कौन और कैसे बाहर हो जाएँ ये कोई नहीं कह सकता। बता दे कि हम यहाँ रियलिटी शो बिग बॉस की बात कर रहे है। दरअसल बीती रात सिद्धार्थ डे को इस शो से बाहर कर दिया गया है। जी हां घर से बाहर होने के बाद सिद्धार्थ डे ने न केवल अपनी तकलीफ बताई, बल्कि अपने जख्म भी दिखाए। गौरतलब है कि बीती रात बिग बॉस के घर में सीक्रेट एलिमिनेशन किया गया था। जिसमे तीन कंटेस्टेंट को खतरे के चक्र में रखा गया था।

घर से बाहर होने के बाद

घर से बाहर होने के बाद सिद्धार्थ डे ने दी सफाई.. 

बहरहाल इस दौरान आरती सिंह, माहिरा शर्मा और सिद्धार्थ डे तीनो ही खतरे के दायरे में थे। ऐसे में आरती सिंह और माहिरा शर्मा तो सुरक्षित बच गए, लेकिन सिद्धार्थ डे असुरक्षित रहे। जिसके कारण उन्हें रात को ही बिग बॉस का घर छोड़ कर जाना पड़ा। बता दे कि बाहर आने के बाद सिद्धार्थ डे ने मीडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनका सफर कुछ खास अच्छा नहीं रहा। तो वही आरती सिंह के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने आरती सिंह को जो कुछ भी कहा था वह मजाक में कहा था। हालांकि कॉमेडी करने वाली फ़ैमिली से ताल्लुक रखने के बावजूद भी आरती ने इस मजाक को झगड़े का रूप दे दिया। ऐसे में वह उनसे माफ़ी मांगते है।

घर से बाहर होने के बाद

इसके बाद उन्होंने बताया कि टास्क के दौरान एक किलो से ज्यादा ब्लीच उनकी गर्दन पर लगाया गया था। जिसके कारण उनकी गर्दन हड्डी के पास तक जल गई थी। यहाँ तक कि सिद्धार्थ डे ने अपने जख्म भी दिखाए और कहा कि नौ दिन पहले तो इसमें से खून भी निकल रहा था। वही सलमान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने सलमान खान के साथ बाहर काफी काम किया है और सलमान ने भी हमेशा उनका ख्याल रखा है। उन्होंने मुझसे जो कुछ भी कहा, वो मेरे भले के लिए ही कहा था। फ़िलहाल तो घर से बेघर होने के बाद सिद्धार्थ डे ने अपनी सफाई में काफी कुछ कह दिया है, लेकिन इसके बाद बिग बॉस के घर से कौन बाहर होता है, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

Summary
घर से बाहर होने के बाद सिद्धार्थ डे ने दिखाए अपने जख्म  Youth Express
Article Name
घर से बाहर होने के बाद सिद्धार्थ डे ने दिखाए अपने जख्म Youth Express
Description
यूँ तो टीवी की दुनिया में कब क्या हो जाएँ ये कोई नहीं कह सकता। मगर आज हम टीवी की दुनिया के एक ऐसे शो के बारे में बात करने जा रहे है, जिसमे कब कौन और कैसे बाहर हो जाएँ ये कोई नहीं कह सकता। बता दे कि हम यहाँ रियलिटी शो बिग बॉस की बात कर रहे है। दरअसल बीती रात सिद्धार्थ डे को इस शो से बाहर कर दिया गया है। जी हां घर से बाहर होने के बाद सिद्धार्थ डे ने न केवल अपनी तकलीफ बताई, बल्कि अपने जख्म भी दिखाए।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER