रणवीर सिंह का नया लुक आपने देखा क्या

रणवीर सिंह का नया लुक

अगर हम बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर्स की बात करे तो उनमे रणवीर सिंह का नाम जरूर शामिल होता है। बता दे कि बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने से पहले रणवीर सिंह भी एक आम आदमी की तरह बिलकुल सिंपल दिखते थे। मगर बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने कई तरह के स्टाइल अपनाएं। बहरहाल अब एक बार फिर से उनका एक नया लुक सामने आया है। वैसे क्या आपने रणवीर सिंह का नया लुक देखा है। अगर आपने नहीं देखा तो आप उनका यह लुक यहाँ देख सकते है। बता दे कि आज कल रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्म को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे है।

रणवीर सिंह का नया लुक

रणवीर सिंह का नया लुक.. 

दरअसल रणवीर जल्दी ही जयेशभाई जोरदार नाम की फिल्म में नजर आने वाले है। यहाँ तक कि इस फिल्म के लिए रणवीर ने खास तैयारियां करनी भी शुरू कर दी है। यानि रणवीर का यह लुक भी इसी फिल्म का हिस्सा हो सकता है। गौरतलब है कि रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमे वह खुद को चिकना बता रहे है। वही अगर हम खबरों की माने तो यह उनकी आने वाली फिल्म का लुक हो सकता है। हालांकि इससे पहले रणवीर सिंह दाढ़ी मूंछो में नजर आते थे। मगर काफी समय बाद वह बिना मूंछो के नजर आ रहे है। ऐसे में रणवीर सिंह का नया लुक लोगो को काफी पसंद आ रहा है। वैसे आप खुद इसकी एक झलक यहाँ देख सकते है।

https://www.instagram.com/p/B4Lf8F2BBiS/

बता दे कि रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म का निर्माण यशराज बैनर्स द्वारा किया जाएगा। जी हां इस फिल्म का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर करेंगे। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा इस फिल्म में अपने रोल को रियल दिखाने के लिए रणवीर सिंह आज कल अपने गुजराती दोस्तों से भी खूब मिल रहे है। यहाँ तक कि वह गुजरती बोलने का अभ्यास भी खूब कर रहे है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस बार रणवीर सिंह की मेहनत कितनी सफल होती है। दोस्तों रणवीर सिंह का यह लुक आपको कैसा लगा ये हमें जरूर बताईयेगा।

Summary
रणवीर सिंह का नया लुक आपने देखा क्या  Youth Express
Article Name
रणवीर सिंह का नया लुक आपने देखा क्या Youth Express
Description
अगर हम बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर्स की बात करे तो उनमे रणवीर सिंह का नाम जरूर शामिल होता है। बता दे कि बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने से पहले रणवीर सिंह भी एक आम आदमी की तरह बिलकुल सिंपल दिखते थे। मगर बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने कई तरह के स्टाइल अपनाएं। बहरहाल अब एक बार फिर से उनका एक नया लुक सामने आया है। वैसे क्या आपने रणवीर सिंह का नया लुक देखा है। अगर आपने नहीं देखा तो आप उनका यह लुक यहाँ देख सकते है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER