बता दे कि अशोक सराफ बॉलीवुड के वह प्रसिद्ध अभिनेता है, जिन्होंने अपने अभिनय से लोगो का खूब मनोरंजन किया है। जी हां इन्हे टीवी शो हम पांच और बॉलीवुड फिल्म सिंघम में बेहतरीन अभिनय करने के लिए बखूबी जाना जाता है। अब यूँ तो अशोक सराफ ने बॉलीवुड की एक से बढ़ कर कई फिल्मो में काम किया है। मगर उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मराठी फिल्मो से ही मिली है। वैसे आपको जान कर हैरानी होगी कि अशोक सराफ की पत्नी भी फिल्म अभिनेत्री रह चुकी है। बता दे कि अशोक सराफ अब 72 साल के हो चुके है, लेकिन इस उम्र में आने के बावजूद भी उनके अंदर अभिनय करने का जोश आज भी कायम है।
अशोक सराफ की पत्नी है यह अभिनेत्री..
वही अगर हम उनके द्वारा की गई बॉलीवुड फिल्मो की बात करे तो इनमे कोयला, करण अर्जुन, अबोध, बादशाह, प्यार किया तो डरना क्या, कुछ तुम कहो कुछ हम कहे, आशिक और सिंघम आदि कई अनगिनत फिल्मे शामिल है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो अशोक जी ने बॉलीवुड के हर बड़े स्टार के साथ काम किया है। अब अगर हम उनकी पत्नी की बात करे तो उनकी पत्नी का नाम निवेदिता जोशी सराफ है। जिन्हे आप किंग अंकल में जैकी श्रॉफ की बहन के रूप में देख चुके है। इसके इलावा निवेदिता नरसिम्हा फिल्म में भी काम कर चुकी है।
हालांकि उनका नाम जानने के बाद शायद आप उन्हें पहचान न पाएं। इसलिए आप उनकी कुछ चुनिंदा तस्वीरें यहाँ देख सकते है। हालांकि निवेदिता बॉलीवुड में वो नाम हासिल नहीं कर पाई, जो उनके पति ने हासिल किया है। मगर अशोक सराफ की पत्नी एक बेहतरीन अभिनेत्री रह चुके है, इसमें कोई शक नहीं है। फ़िलहाल आप उनकी कुछ खास तस्वीरें यहाँ देख सकते है। दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी, ये हमें जरूर बताईयेगा।



