टिकट बुकिंग प्रोसेस को और भी बेहतर बनने के लिए IRCTC हमेशा कोई न कोई बदलाव करती है। इससे प्रोसेस को आगे बढ़ाते हुए अब IRCTC ने OTP-Based refund सर्विस की घोषणा कि है. यह सर्विस ई टिकट बुकिंग पर लागु होगी। मतलब यह है कि अगर आप अपनी ई-टिकट बुकिंग को कैंसल करते हैं तो आपको एक OTP प्राप्त होगा और इस OTP का उपयोग करने पर ही आपको रिफंड की सुविधा मिलेगी। बता दें कि यह प्रोसेस केवल अधिकृत एंजेंट के जरिए बुक की गई ई-टिकट्स पर ही उपलब्ध होगा। चलिए बता दे क्या है OTP आधारित रिफंड को उपयोग करने का तरीका?
OTP-Based refund सर्विस को ऐसे करे इस्तेमाल
IRCTC ने यह सर्विस अपने यात्रिओं के सुविधा के लिए शुरू किया है. OTP-Based refund के तहत ई-टिकट बुकिंग को कैंसल के बाद मनी रिफंड की प्रक्रिया आसान हो जाएगी। इस सर्विस का उपयोग करने के लिए पहले जान लें कि ये केवल अधिकृत एजेंट के लिए लागू होगी। अगर आपने अनाधिकृत एजेंट से टिकट बुक कराई है और फिर कैंसल कराते हैं तो आप इस सर्विस का लाभ नहीं उठा सकते।
टिकट सांक्ले करवाने के बाद आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए एक ओटीपी आएगा। जिसके बाद आपको वह ओटीपी अपने उस अधिकृत एजेंट के साथ शेयर करना होगा जिसने आपकी टिकट बुक की है। एजेंट रिफंड अमाउंड को भरकर आगे का प्रोसेस पूरा करेगा। बता दें कि कैंसल टिकट का रिफंड प्रोसेस OTP देने के बाद ही शुरू होगा। ऐसे में जरूरी है कि आप टिकट बुकिंग के समय अपना सही मोबाइल नंबर दें ताकि रिफंड के समय OTP आने में परेशानी न होगा। साथ ही बात दें कि OTP-Based refund सर्विस fully waitlisted को कैंसल कराने के लिए भी उपयोग की जा सकती है।
साथ ही आपको यह भी बता दे की IRCTC आपको मात्र 50 रूपए में 10 लाख तक का इन्शुरन्स देती है. IRCTC की वेबसाइट से ट्रेन टिकट बुक करते समय आपको Travel Insurance का विकल्प मिलता है। अगर आप इस विकल्प पर अपनी ट्रेन टिकट बुक करते समय टिक करते हैं तो जितने भी यात्री उस PNR से यात्रा कर रहे हैं उन सभी को IRCTC इंश्योरेंस की सुविध देता है।
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर.


