टीवी शो शक्ति अस्तित्व के एहसास की पसंदीदा सीरियल में एक माना जाता है। इस शो में टीवी की टॉप एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक एक ट्रांसजेंडर की भूमिका में नज़र आती हैं। हाल ही में इस शो से एक खास खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक जल्द शो को अलविदा कहने वाली है। बता दें कि इस किरदार में लोगों ने उन्हें भरपूर प्यार दिया है।
लीप के बाद जिज्ञासा निभाएंगी लीड रोल
रुबीना के इन बात को खुद कंफर्म करते हुए कहा है, लीप के बाद मैं शो का हिस्सा नहीं रहूंगी। कैरेक्टर लीप के बाद जारी रहेगा या नहीं इसकी मुझे जानकारी नहीं है। लीप के बाद जिज्ञासा सिंह और सिम्बा नागपाल शो में लीड रोल में नज़र आएंगे।

इस महीने इस सीरियल में रुबीना आखिरी बार दिखाई देंगी। सूत्रों के अनुसार रुबीना इस सीरियल में मां के किरदार करने के लिए भी तैयार थी। लेकिन मेकर्स ने कुछ और प्लान किया और अंत में सौम्या के किरदार को खत्म करने का फैसला लिया।
आपको बता दें रुबीना से पहले शो में हरमन का किरदार निभाने वाले विवियन डीसेना भी साल 2019 के अगस्त में इस सीरियल को अलविदा कह चुके हैं, क्योंकि वो स्क्रीन पर पिता का रोल प्ले नहीं करना चाहते थे।
आपको बता दें की इस शो को लोग काफी पसंद करते है। इस शो के टीआरपी कभी कभार ऊपर नीचे भले ही हो जाते है पर ये शो लोगों का दिल जीतने में हमेशा कामयाब होता रहा है और आगे भी रहेगा। क्योंकि जल्द ही इस शो में लीप ईयर के काफी बदलाव आने वाले है। लेकिन इस शो की जान रूबीना दिलाइक इस शो को अलविदा कह चुकी होगी।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

