यूँ तो हर कलाकार की जिंदगी से जुड़ा ऐसा कोई न कोई किस्सा जरूर होता है, जिसे वह जीवन भर नहीं भूल पाता। मगर कुछ किस्से ऐसे भी होते है, जो कलाकार को अंदर तक दुखी कर देते है। बता दे कि काजोल ने भी अपनी जिंदगी से जुड़ा ऐसा ही एक दुखदायक किस्सा सब के साथ शेयर किया था। दरअसल फिल्म की शूटिंग के दौरान यह हादसा काजोल के साथ हुआ था और इसका खुलासा उन्होंने कई सालों बाद किया। गौरतलब है कि काजोल अपने पति अजय देवगन के साथ काफी साल बाद तान्हाजी फिल्म में नजर आई है।
काजोल के साथ हुआ था शूटिंग के दौरान हादसा..
तो ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने बताया कि जब वह कभी ख़ुशी कभी गम फिल्म की शूटिंग कर रही थी, तब उनका मिस्कैरिज हो गया था। जी हां जो लोग नहीं जानते उन्हें हम बता दे कि काजोल इस फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थी। हालांकि तब उनकी प्रेगनेंसी का शुरुआती दौर था। इसलिए किसी को भी उनकी प्रेगनेंसी के बारे में पता नहीं चला। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा जब वह दूसरी बार माँ बनी, तब भी बदकिस्मती से उनका मिसकैरिज हो गया। जिसके कारण काजोल काफी दुखी हो गई थी।
यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि दो बार अपने बच्चे को खोने के बाद भी काजोल टूटी नहीं और जीवन को ख़ुशी से जीती रही। जिसके परिणामस्वरूप काजोल ने अपना इलाज करवाया और दो बच्चों को जन्म दिया। बता दे कि काजोल की बड़ी बेटी का नाम न्यासा देवगन और छोटे बेटे का नाम युग देवगन है। जो दिखने में अपना माता पिता की तरह ही लगते है। इसके इलावा अपने विवाहित जीवन के बारे में बात करते हुए काजोल ने कहा कि भले ही हम दोनों ज्यादा रोमांटिक नहीं है, लेकिन हम एक दूसरे की काफी फिक्र और केयर करते है और यही सबसे बड़ी बात है। फ़िलहाल तो शूटिंग के दौरान जो हादसा काजोल के साथ हुआ था, उसे बीते कई साल हो चुके है, लेकिन काजोल आज भी उस हादसे को भुला नहीं सकती।



