बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान। सारा अली खान का जादू सिर्फ फिल्मी पर्दें पर ही नहीं बल्कि विज्ञापन और ब्रांड की दुनिया में सारा का खूब बोलबाला है।
आपको बता दें 23 साल की इस अदाकारा ने विज्ञापन की दुनिया में धूम मचा रखी है, कई बड़ी कंपनियां उन पर दांव खेलने को तैयार हैं। अभी सारा की महज दो फिल्में ही रिलीज हुई है, मगर वे 11 कंपनियों के साथ ब्रांड प्रमोशन की डील साइन कर चुकीं हैं, इससे सारा की 30 करोड़ की कमाई करने वाली हैं, उनकी झोली में फैंटा, प्यूमा, केरिज, वीट, त्रिभूवनदास भीमजी झावेरी (TBZ) जैसे ब्रांड शामिल हैं।
इसके अलावा उन्होनें एक चीनी मोबाइल कंपनी एक फैशन ब्रांड, कॉस्मेटिक ब्रांड, हेयर केयर कंपनी, पर्सनल केयर कंपनी और ऑडियो ब्रांड के साथ भी डील साइन की हैं, सारा अली खान के कामकाज का प्रबंधन कवान एंटरटेनमेंट करती है।
ब्रांड एक्सपर्ट ने कहा, कई अच्छे मौके है सारा और जान्हवी के पास

वहीं अगर हम बात करें सारा के वर्कफ्रंट कि तो, इस साल सारा की दो फिल्में आने वाली है। पहली लव आज कल2 और दूसरी कूली नं1। फिल्म लव आज कल2 का पोस्टर कल रिलीज किया गया है। जिसमें वो कार्तिक आर्यन के साथ नज़र आ रहीं हैं। ये फिल्म वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज हो रही है, इस फिल्म मे सारा और कार्तिक के अलावा रणदीप हुड्डा भी अहम् किरदार में नज़र आएंगे। वहीं सारा की दूसरी फिल्म यानी कूली नं1 एक मई को रिलीज होगी। जिसमें उनके साथ वरुण धवन नज़र आएंगे। और फिल्म कूली नं1 का निर्देशन कर रहे हैं वरुण धवन के पिता डेविड धवन।
और भी ऐसी मज़ेदार खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

