कई बार ऐसा होता है कि जो चकाचौंध की दुनिया हमें दूर से देखने पर अच्छी लगती है। वह दुनिया असल में अंधेरों से भरी हुई होती है। शायद यही वजह है कि बहुत से प्रसिद्ध सेलिब्रिटी सब कुछ हासिल करने के बाद भी काफी कम उम्र में ही मर जाते है। बता दे कि इस प्रसिद्ध पॉप सिंगर का निधन भी हाल ही में हुआ है। दरअसल इस पॉप सिंगर का नाम गो हारा है। जिसकी मौत काफी संदेहजनक परिस्थितियों में हुई है। अब इनकी मृत्यु कैसे हुई और किन वजहों से हुई, ये आपको खुद बखुद आगे पढ़ने के बाद पता चल ही जाएगा।
प्रसिद्ध पॉप सिंगर का निधन..
अगर खबरों की माने तो सियोल पुलिस ने गो हारा के घर से ही उनका मृत शरीर बरामद किया था। ऐसे में पुलिस इस काण्ड को लेकर इसकी जाँच करने में जुट गई है, ताकि सच सब के सामने आ सके। इसी जाँच के तहत पुलिस ने सिंगर के करीबी दोस्तों पर भी नजर बना रखी है। वैसे यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि कुछ समय पहले गो हारा के किसी गलत वीडियो को वायरल करने की उन्हें धमकी दी गई थी। जिसके चलते सिंगर ने इस धमकी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई थी। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा कुछ दिन पहले गो हारा की करीबी दोस्त भी संदेहजनक परिस्थिति में मृत पाई गई थी। मगर तब इस मुद्दे को आत्महत्या का मुद्दा समझा गया था।
वही अब जब पॉप सिंगर खुद मर चुकी है, तो पुलिस इस मुद्दे के हर पहलू को एक दूसरे के साथ जोड़ कर देख रही है और इस केस की बारीकी से छानबीन कर रही है। हो सकता है कि इस केस में कोई करीबी ही दोषी हो। इसके साथ ही आपको जान कर हैरानी होगी कि छह महीने पहले गो हारा अपने घर में बेहोश भी मिली थी, क्यूकि उसने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। असल में सिंगर ने अपने प्रेमी पर व्यक्तिगत मोमेंट वाले वीडियो को पब्लिक के सामने जाहिर करने का इल्जाम लगाया था। ऐसे में यह मुद्दा न्यायालय तक पहुँच गया था। फ़िलहाल तो इस प्रसिद्ध पॉप सिंगर का निधन हो चुका है और इस केस को लेकर पुलिस ने भी काफी सख्ती बनाई हुई है।


