एक्टर और प्रसिद्ध कथक डांसर वीरू कृष्णनन का हुआ निधन, प्रियंका से लेकर आथिया तक सब ने जताया शोक

एक्टर और प्रसिद्ध कथक डांसर

बता दे कि बीते दिन बॉलीवुड एक्टर और प्रसिद्ध कथक डांसर वीरू कृष्णनन का निधन हो चुका है। इस बात की खबर खुद आथिया शेट्टी ने ट्वीट करके दी थी। जी हां गुरु वीरू के निधन पर कई बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी एक्टर ने शोक व्यक्त किया है। जिनमे प्रियंका चोपड़ा और करणवीर बोहरा का नाम शामिल है। यक़ीनन गुरु वीरू ने इन सब को कथक की काफी अच्छी ट्रेनिंग दी थी। ऐसे में इन सभी एक्टर और एक्ट्रेस ने न केवल गुरु वीरू का शुक्रिया अदा किया है, बल्कि उनके निधन पर दुःख भी जाहिर किया है। बहरहाल केवल बॉलीवुड कलाकारों ने ही नहीं बल्कि और भी कई लोगो ने गुरु जी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

एक्टर और प्रसिद्ध कथक डांसर

एक्टर और प्रसिद्ध कथक डांसर वीरू कृष्णनन का निधन..

वैसे हम आपको बता दे कि वीरू कृष्णनन कई फिल्मो में नजर आ चुके है। जैसे कि राजा हिंदुस्तानी, इश्क, अकेले हम अकेले तुम और दूल्हे राजा आदि कई फिल्मो में उन्होंने काम किया था। इन सभी फिल्मो में उनका किरदार काफी यादगार था। वही अगर हम टीवी एक्टर्स की बात करे तो उन्होंने कई टीवी एक्टर और एक्ट्रेस को कथक सिखाया था। यही वजह है कि आज उनके शिष्य उनके जाने से बेहद दुखी है। बता दे कि हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ से यह पूछा गया था कि उनके फेवरेट गुरु कौन है।

तो ऐसे में उन्होंने वीरू कृष्णनन का ही नाम लिया था। ऐसे में आप खुद इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि उन्होंने कितने बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस को कथक की शिक्षा दी होगी। फ़िलहाल तो हम बस यही कहना चाहते है कि भगवान् उनकी आत्मा को शांति दे। हालांकि इतने बेहतरीन एक्टर और प्रसिद्ध कथक डांसर को खोना बॉलीवुड के लिए किसी बड़े नुक्सान से कम नहीं है।

Summary
एक्टर और प्रसिद्ध कथक डांसर वीरू कृष्णनन का हुआ निधन, प्रियंका से लेकर आथिया तक सब ने जताया शोक   Youth Express
Article Name
एक्टर और प्रसिद्ध कथक डांसर वीरू कृष्णनन का हुआ निधन, प्रियंका से लेकर आथिया तक सब ने जताया शोक Youth Express
Description
बता दे कि बीते दिन बॉलीवुड एक्टर और प्रसिद्ध कथक डांसर वीरू कृष्णनन का निधन हो चुका है। इस बात की खबर खुद आथिया शेट्टी ने ट्वीट करके दी थी। जी हां गुरु वीरू के निधन पर कई बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी एक्टर ने शोक व्यक्त किया है। जिनमे प्रियंका चोपड़ा और करणवीर बोहरा का नाम शामिल है। यक़ीनन गुरु वीरू ने इन सब को कथक की काफी अच्छी ट्रेनिंग दी थी। ऐसे में इन सभी एक्टर और एक्ट्रेस ने न केवल गुरु वीरू का शुक्रिया अदा किया है, बल्कि उनके निधन पर दुःख भी जाहिर किया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER