बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री जान्हवी कपूर की बहुत जल्द एक नई फिल्म देखने को मिलने वाली है। जिस फिल्म का नाम है मिस्टर एंड मिसेज माही। आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है। हालांकि, अभिनेता राजकुमार राव और जान्हवी कपूर ने करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज’ माही की शूटिंग का शुभआरंभ कर दिया है।
करण जौहर ने दी पूरी टीम को बधाई
जहां इसकी जानकारी करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर करते हुए पूरी टीम को इस नई शुरुआत के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं भी दीं। जहां उनके द्वारा इस पोस्ट को जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव ने भी शेयर किया। बता दें कि करण जौहर के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म की पहली झलक शेयर कर दी गई है। दरअसल, शेयर की गई तस्वीर में एक क्लैपबोर्ड है जिसमें मिस्टर एंड मिसेज माही’ लिखा हुआ नजर आ रहा है।
इस भूमिका में नजर आएंगी जान्हवी कपूर
हालांकि, फिल्म के सेट से पहली झलक शेयर करते हुए धर्मा प्रोडक्शन कैप्शन में लिखते है कि मैदान तैयार है और ‘मिस्टर एंड मिसेज की टीम भी आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। जहां शूटिंग का पहला दिन शुरू। जानकारी के लिए बता दें कि जान्हवी कपूर ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में महिला क्रिकेटर की भूमिका में नजर आने वाली है। जहां यह फिल्म 7 अक्तूबर 2022 को सिनेमाघरों में जल्द दर्शकों के समक्ष आने वाली है।