बॉलीवुड में आ रही बड़े बजट की फिल्म, अक्षय कुमार और टाइगर आएंगे नजर

बॉलीवुड में आ रही बड़े बजट की फिल्म, अक्षय कुमार और टाइगर आएंगे नजर

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बड़े बजट की फिल्म स्टारर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग बहुत ही जल्द शुरू होने वाली है। बता दे कि यह फिल्म की जब से घोषणा हुई है तब से यह काफी चर्चोओं में चल रही है। जहां इस फिल्म का बजट एक बड़े बजट की तरफ जा रहा है। जो बड़े बजट की फिल्म कहला सकती है। एक तरह से यह फिल्म बॉलीवुड की बड़ी एक्शन फिल्म बन सकती है।

इनके निर्देशन में बन रही फिल्म

वहीं, यह फिल्म अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनाई जा रही है। जिसका प्रोडक्शन कॉस्ट 120 करोड़ रूपये के आस-पास का है। वहीं, फिल्म में सभी सितारों की फीस जोड़कर बजट 350 करोड़ रूपये तक जा रहा है। जहां यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी फिल्म हो सकती है।  बड़े मियां छोटे मियां की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरु की जा सकती है। जहां यह फिल्म वर्ष 2023 के क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है।

प्री-प्रोडक्शन पर शुरू हो चुका काम

यह जानकारी भी मिल रही थी कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और गोविंदा द्वारा अभिनीत 1999 की फिल्म की रीमेक हो सकती है लेकिन फिल्म की टीम ने इससे इंकार किया है और बताया गया कि यह बिल्कुल ओरिजनल फिल्म होगी। वहीं, फिल्म के प्री- प्रोडक्शन पर काम शुरु किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार फिल्म के बड़े हिस्से की शूटिंग लंदन में की जाएगी। जहां फिल्म का प्रोड्यूस वाशु भगनानी और जैकी भगनानी के द्वारा हो रहा है। दरअसल, टाइगर ज़िंदा है, सुल्तान और भारत जैसी बॉक्स ऑफिस हिट देने के बाद ब्लॉकबस्टर निर्देशक अली अब्बास ज़फ़र अब बड़े मियां छोटे मियां का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं।

वाशु भगनानी ने कही ये बात

निर्माता वाशु भगनानी कहते हैं, “यह मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि इस फिल्म ने दो दिग्गज अमित जी और गोविंदा को एक साथ लाया और मेरे पसंदीदा डेविड जी द्वारा निर्देशित किया गया था। मेरे छोटे मियां जैकी (भगनानी) को अली अब्बास जफर के साथ फिर से बनाते हुए देखना खुशी की बात है, जिनके पास फिल्म के लिए एक शानदार विजन है। मैं 2023 में दर्शकों की नई पीढ़ी के लिए अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को हमारे बडे मियां और छोटे मियां के तौर पर लाने को लेकर बहुत खुश हूं।”

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER